facebookmetapixel
Advertisement
‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ताजून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकम

एच1बी वीजा आवेदकों के लिए दूसरी लॉटरी का होगा आयोजन

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:13 AM IST

अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने कहा है कि अमेरिका सफल एच1बी वीजा आवेदकों के लिए दूसरी लॉटरी का आयोजन करेगा। इस फैसले से सैकड़ों भारतीय आईटी पेशेवरों को दूसरा मौका मिलेगा, जो पहले चयन में एच1बी वीजा नहीं पा सके थे।
यूएससीआईएस ने कहा कि इस साल की शुरुआत में आयोजित एच-1बी वीजा के लिए कंप्यूटरीकृत ड्रॉ के दौरान उन्हें कांग्रेस से मंजूरी प्राप्त एच-1बी वीजा की पर्याप्त संख्या नहीं मिली थी। इसलिए दूसरे ड्रॉ का फैसला किया गया। एच1बी वीजा एक गैर-अप्रवासी वीजा है जिसकी मदद से अमेरिकी कंपनियां सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की जरूरत वाले विशिष्ट पेशों में विदेशी कर्मियों को नौकरियों पर रखती हैं। प्रौद्योगिकी कंपनियां हर साल भारत और चीन जैसे देशों से हजारों लोगों को नियुक्त करने के लिए इस वीजा पर निर्भर करती है। यूएससीआईएस ने एक बयान में कहा, ‘हमें वित्त वर्ष 2022 के संख्यात्मक आवंटन तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त पंजीकरण को चयनित करने की जरूरत है।’

Advertisement
First Published - July 31, 2021 | 12:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement