facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स का सफरनामा: येकातेरिनबर्ग से शुरू होकर से नई दिल्ली तक, 2009 से 2026 तक कैसे बदला यह संगठनबीज से डिजिटल खेती तक, कृषि सहयोग बढ़ाने के लिए साथ आएंगे ब्रिक्स देश; AI और तकनीक का बढ़ेगा इस्तेमालविदेशी मुद्रा भंडार में भारत ने रूस को पछाड़ा, रिकॉर्ड $785.7 अरब के साथ बना दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देशदेशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश

भारत में बढ़ सकता है सऊदी अरब का निवेश

Advertisement

India-Saudi: ऊर्जा की मांग बढ़ने और तेल के वैश्विक दाम में तेजी की वजह से पीआईएफ बढ़ा है और इससे सऊदी अरब को राजस्व बढ़ाने में मदद मिली है।

Last Updated- September 11, 2023 | 11:11 PM IST
G20: India-Middle East-Europe mega connectivity corridor deal announced

सऊदी राजकुमार और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान की भारत की राजकीय यात्रा के बाद सऊदी अरब के सॉवरिन वेल्थ फंड, पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (पीआईएफ) से भारत की कंपनियों के वित्तपोषण में तेजी आ सकती है। यह फंड विश्व के 7 बड़े सॉवरिन वेल्थ फंड में से एक है और यह राज्य के निवेश का मुख्य माध्यम है।

ऊर्जा की मांग बढ़ने और तेल के वैश्विक दाम में तेजी की वजह से पीआईएफ बढ़ा है और इससे सऊदी अरब को राजस्व बढ़ाने में मदद मिली है। भारत के मामले में सऊदी अरब खासकर बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश के लिए एक निवेश रणनीति बनाना चाहता है, जिसमें रियल एस्टेट शामिल है। इसकी योजना तैयार करने के लिए परामर्श फर्म बेन ऐंड कंपनी से संपर्क किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि पीआईएफ ने पिछले साल कहा था कि वह भारत में अगले 3 साल में 4 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश करना चाहता है।
पीआईएफ ने एस्सार समूह हिस्सेदारी लेने के लिए शुरुआती बातचीत की है और उसने सऊदी अरब में 4.5 अरब डॉलर के एकीकृत स्टील संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव किया है, जिसकी सालाना क्षमता 40 लाख टन सालाना होगी।

इस रणनीतिक परियोजना के कच्चे माल के लिए पहले ही समझौता हो चुका है। सरकार समर्थित सऊदी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट फंड द्वारा इसकी जांच अंतिम चरण में है। एक बार इसे मंजूरी मिल जाने के बाद फंड अन्य रणनीतिक परियोजनाओं को भी कम ब्याज दरों पर धन मुहैया कराएगा।

अब तक पीआईएफ भारत में निवेश को लेकर पश्चिम एशियाई या दक्षिण पूर्व एशियाई सॉवरिन वेल्थ फंडों जैसे अबूधाबी इंवेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए), अमीरात सरकार के मुबाडाला और सिंगापुर सरकार के जीएआईसी की तुलना में कम आक्रामक था।

इसके प्रबंधन के तहत 700 अरब डॉलर की संपत्ति है और सऊदी राजकुमार इसके चेयरमैन हैं। पश्चिम एशिया में यह तीसरा सबसे बड़ा सॉवरिन वेल्थ फंड है, जो एडीआईए और कुवैत इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी से पीछे है।

महामारी के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनियों रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स, रिलायंस रिटेल वेंचर्स और डिजिटल फाइबर इन्फ्रास्ट्रक्चर में कुल मिलाकर 3.3 अरब डॉलर निवेश करके वैश्विक निवेशक समुदाय को आश्चर्यचकित कर दिया था।

भारत में पीई निवेश पर बेन-आईवीसीए रिपोर्ट के मुताबिक इसकी वजह से पीआईएफ भारत में ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी/ सॉवरिन वेल्थ फंड के निवेश में सबसे बड़ी निवेशक बन गई।

Advertisement
First Published - September 11, 2023 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement