Skip to content
  रविवार 28 मई 2023
Trending
May 27, 2023NITI Aayog Meet: भारत को विकसित देश बनाने के लिये राज्य दीर्घकालीन दृष्टिकोण बनायें- प्रधानमंत्री मोदीMay 27, 2023ONGC Q4 results: तेल एवं गैस कंपनी को हुआ 248 करोड़ रुपये का घाटाMay 27, 2023प्रधानमंत्री मोदी नए संसद भवन का रविवार को करेंगे उद्घाटन, समारोह की तैयारियां पूरीMay 27, 2023PTC India Q4 results: कंपनी का नेट प्रॉफिट 17.67 फीसदी घटकर 129.34 करोड़ रुपये रह गयाMay 27, 2023सन फार्मा ने इजरायल की टैरो फार्मास्युटिकल्स के पूर्ण अधिग्रहण का प्रस्ताव दियाMay 27, 2023GDP, PMI, ऑटो बिक्री के आंकड़े और वैश्विक रुझान तय करेंगे अगले सप्ताह बाजार की चालMay 27, 2023पेट्रोल पंप के कर्मचारी का 2000 रुपये का नोट लेने से इनकार, व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दीMay 27, 2023दवा कंपनियों के CEOs से मिले मांडविया, रिसर्च और इनोवेशन पर जोर
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  अंतरराष्ट्रीय  रूसी सेना यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुसी
अंतरराष्ट्रीय

रूसी सेना यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुसी

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता—February 27, 2022 11:12 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

कई हवाई अड्डों, ईंधन केंद्रों तथा अन्य प्रतिष्ठानों पर हमले के बाद रूसी सेना रविवार को यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में दाखिल हो गई और वह दक्षिण क्षेत्र में स्थित रणनीतिक बंदरगाहों पर भी नियंत्रण बनाने का प्रयास कर रही है। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ के मुताबिक सैन्य बढ़त बनाने के बाद रूस ने यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए एक प्रतिनिधिमंडल को बेलारूस भेजा है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अन्य स्थानों पर वार्ता का प्रस्ताव देते हुए कहा कि उनका देश बेलारूस में बैठक करने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि उसने आक्रमण में रूस की मदद की है। खारकीव रूस की सीमा से 20 किलोमीटर की दूरी पर है और रूसी सैनिक खारकीव में घुस गए हैं। इससे पहले तक वे शहर के बाहरी इलाके में ही थे और उन्होंने शहर में घुसने की कोशिश नहीं की थी।
यूक्रेन की मीडिया और सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में रूसी वाहन खारकीव में चक्कर लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं और एक वाहन सड़क पर जलता दिखाई देता है। एक वीडियो में यूक्रेनी सैनिकों को रूसी सैन्य वाहनों का निरीक्षण करते हुए देखा गया, जिन्हें रूसी सैनिक गोलाबारी में क्षतिग्रस्त होने के बाद छोड़ गए हैं। अमेरिका और यूरोपीय संघ ने जवाबी कदम के साथ यूक्रेन को हथियारों और गोला-बारूद की आपूर्ति करने तथा मास्को को और अलग-थलग करने के इरादे से कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। कीव के मेयर के अनुसार, वासिलकिव में हवाई अड्डे के पास एक तेल डिपो से आग की लपटें आसमान में फैल गईं। इस क्षेत्र में रूस की सेना से यूक्रेनी सैनिकों की भीषण लड़ाई हुई।
राष्ट्रपति वोलोदीमिर जेलेंस्की के कार्यालय ने कहा कि असैन्य जुलियानी हवाई अड्डे पर एक और विस्फोट हुआ। जेलेंस्की के कार्यालय ने यह भी कहा कि रूसी सेना ने खारकीव में एक गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया, जिसके बाद सरकार ने लोगों को अपने आवासों की खिड़कियों को नम कपड़े से ढककर खुद को धुएं से बचाने की सलाह दी।
जेलेंस्की ने कहा, ‘हम अपने देश के लिए लड़ रहे हैं, अपनी आजादी को बनाए रखने के लिए लड़ रहे हैं क्योंकि हमें ऐसा करने का अधिकार है।’ उन्होंने कहा, ‘पिछली रात कठिन थी। भीषण गोलाबारी हुई, आवासीय क्षेत्रों में भी बमबारी की गई और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। हमलावर सैन्य-असैन्य सभी स्थानों को निशाने पर ले रहे हैं।’ बमबारी के डर से बच्चों समेत लोगों ने बंकरों और भूमिगत मेट्रो स्टेशनों, अन्य जगहों पर पनाह ली। सरकार ने लोगों को सड़कों से दूर रखने के लिए 39 घंटे का कफ्र्यू लगा रखा है। यूक्रेन के आम लोग भी स्वेच्छा से कीव और अन्य शहरों की रक्षा में मदद करने के लिए आगे आए हैं। उन्होंने अधिकारियों द्वारा वितरित बंदूकें लीं और रूसी सेना से लडऩे के लिए मोर्चा संभाल लिया।
जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन पर रूस का आक्रमण नरसंहार की दिशा में उठा गया कदम है। उन्होंने कहा, ‘रूस ने बुराई का रास्ता चुना है और दुनिया को उसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बाहर कर देना चाहिए।’ रूस सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक है, जिसके चलते उसके पास प्रस्तावों को वीटो करने की शक्ति है। जेलेंस्की ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय युद्ध अपराध न्यायाधिकरण को यूक्रेन के शहरों पर रूस के हमलों की जांच करनी चाहिए। उन्होंने रूसी आक्रमण को ‘राज्य प्रायोजित आतंकवाद’ करार दिया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने अपनी अंतिम योजनाओं का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पश्चिमी देशों के अधिकारियों का मानना ​​है कि वह यूक्रेन की सरकार को उखाड़ फेंकने और वहां अपनी पसंद की सरकार स्थापित करना चाहते हैं। अधिकारियों का कहना है कि पुतिन यूरोप के मानचित्र को फिर से तैयार करने और रूस के प्रभाव को फिर से बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यूक्रेन की सहायता के लिए अमेरिका ने टैंक-रोधी हथियारों, बख्तरबंद और छोटे हथियारों सहित यूक्रेन को अतिरिक्त 35 करोड़ डॉलर देने का वचन दिया।
 
यूक्रेन से लाखों लोग भागे
संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि युद्ध की वजह से पड़ोसी देशों में पहुंच रहे यूक्रेन के नागरिकों की संख्या 3,68,000 हो गई है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी मामलों के उच्चायुक्त द्वारा रविवार को बताई गई शरणार्थियों की संख्या शनिवार के अनुमान की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। शनिवार को एजेंसी ने अनुमान जताया था कि यूक्रेन के कम से कम 1,50,000 नागरिक भागकर पोलैंड और हंगरी तथा रोमानिया समेत अन्य देश चले गए हैं।  

रूसी वोदका का बहिष्कार
अमेरिका के कुछ बार और शराब की दुकानों को लगता है कि उन्होंने यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस को सबक सिखाने का कारगर तरीका खोज निकाला है। ये बार और दुकानें रूसी वोदका का बहिष्कार कर रही हैं और यूक्रेन की ब्रांड वाली शराब परोस रही हैं।     भाषा

परमाणुरोधी बलों को ‘अलर्ट’ का आदेश
यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देशों के साथ तनाव बढऩे के कारण रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने देश के परमाणु रोधी बलों को ‘अलर्ट’ पर रहने का आदेश दिया है। शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में पुतिन ने रविवार इस पर जोर दिया कि नाटो के प्रमुख सदस्य देशों ने ‘आक्रामक बयान’ दिए हैं और पश्चिमी देशों ने उन पर (पुतिन) तथा रूस के विरुद्ध कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। पुतिन ने रूस के रक्षा मंत्री और ‘मिलिट्री जनरल स्टाफ’ के प्रमुख को आदेश दिया कि परमाणु रोधी बलों को ‘युद्ध संबंधी दायित्व के लिए तैयार रखा जाए।’

परमाणु संयंत्रों के लिए खतरा पैदा करने वाले कदमों से परहेज का आह्वान
संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था ने सभी पक्षों से यूक्रेन में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को खतरा पैदा करने वाली किसी भी कार्रवाई से परहेज करने का आह्वान किया है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा है कि यूक्रेन में कुल 15 रिएक्टर के साथ चार परमाणु ऊर्जा संयंत्र हैं, जो देश की बिजली का लगभग आधा हिस्सा प्रदान करते हैं। यूक्रेन की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने शनिवार को सभी पक्षों से ऐसे किसी भी कदम से परहेज करने का आह्वान किया जो परमाणु सामग्री की सुरक्षा और सभी परमाणु संयंत्रों के सुरक्षित संचालन को खतरे में डाल सकता है क्योंकि किसी भी घटना से मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं।    

ईंधन केंद्रखारकीवपरमाणुरोधी परमाणु संयंत्रयूक्रेनरणनीतिक बंदरगाहरूसी सेनावोदकाहमले
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
अंतरराष्ट्रीय

नेपाल ने भारत को बिजली का निर्यात शुरू किया

May 27, 2023 4:21 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिकी संसद की समिति ने ‘नाटो प्लस’ में भारत को शामिल करने की सिफारिश की

May 27, 2023 9:51 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका की तरह पाकिस्तान भी आगजनी करने वालों को कानूनी रूप से दंडित करेगा : प्रधानमंत्री शरीफ

May 27, 2023 8:59 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

जर्मनी मे मंदी का भारत पर असर होगा कम

May 26, 2023 9:33 PM IST
अन्य समाचार

IPL 2023, GT vs MI, Qualifier 2: अगर बारिश की वजह से शुरू नहीं होता मैच, तो होंगी ये 5 बातें

May 26, 2023 7:32 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

COP28 की सलाहकार समिति में शामिल हुए अंबानी, जलवायु परिवर्तन पर देंगे सलाह

May 26, 2023 5:24 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

ब्रिटेन के विपक्षी नेता ने कहा, भारत के साथ संबंधों को व्यापक बनाने का वक्त आ गया है

May 26, 2023 2:01 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

Recession in 2023: दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी पर मंडरा रहा है मंदी का खतरा

May 26, 2023 12:45 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

जानिए क्या होता है ‘स्नोबॉल इफेक्ट’ और कैसे आने वाले वर्षों में बहुत तेजी से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

May 26, 2023 12:13 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

क्या सेंसेक्स छुएगा 1 लाख का जादुई आंकड़ा? जेफरीज के क्रिस वुड ने कही ये बड़ी बात

May 26, 2023 11:53 AM IST

Trending Topics


  • Stock Market Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Vodafone Idea Q4 Results
  • Tata Motors
  • Gold-Silver Price
  • 75 Rupees Coin
  • ICT Import Duty Case
  • Delhi Weather Today

सबकी नजर


NITI Aayog Meet: भारत को विकसित देश बनाने के लिये राज्य दीर्घकालीन दृष्टिकोण बनायें- प्रधानमंत्री मोदी

May 27, 2023 8:21 PM IST

ONGC Q4 results: तेल एवं गैस कंपनी को हुआ 248 करोड़ रुपये का घाटा

May 27, 2023 7:45 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी नए संसद भवन का रविवार को करेंगे उद्घाटन, समारोह की तैयारियां पूरी

May 27, 2023 7:25 PM IST

PTC India Q4 results: कंपनी का नेट प्रॉफिट 17.67 फीसदी घटकर 129.34 करोड़ रुपये रह गया

May 27, 2023 6:46 PM IST

सन फार्मा ने इजरायल की टैरो फार्मास्युटिकल्स के पूर्ण अधिग्रहण का प्रस्ताव दिया

May 27, 2023 6:32 PM IST

Latest News


  • NITI Aayog Meet: भारत को विकसित देश बनाने के लिये राज्य दीर्घकालीन दृष्टिकोण बनायें- प्रधानमंत्री मोदीMay 27, 2023
  • ONGC Q4 results: तेल एवं गैस कंपनी को हुआ 248 करोड़ रुपये का घाटाMay 27, 2023
  • प्रधानमंत्री मोदी नए संसद भवन का रविवार को करेंगे उद्घाटन, समारोह की तैयारियां पूरीMay 27, 2023
  • PTC India Q4 results: कंपनी का नेट प्रॉफिट 17.67 फीसदी घटकर 129.34 करोड़ रुपये रह गयाMay 27, 2023
  • सन फार्मा ने इजरायल की टैरो फार्मास्युटिकल्स के पूर्ण अधिग्रहण का प्रस्ताव दियाMay 27, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stock Market Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayVodafone Idea Q4 ResultsTata MotorsGold-Silver Price75 Rupees CoinICT Import Duty CaseDelhi Weather Today
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us