facebookmetapixel
Advertisement
Eternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भावप्रधानमंत्री मोदी का पेपर लीक पर बड़ा ऐलान, दोषियों को सजा देने बनाएंगे फास्ट-ट्रैक कोर्टहाई-टेक स्टार्टअप के लिए कमजोर रही वीसी फंडिंग, क्या Semicon 2 के बाद बदलेगा माहौल?TVS Motor ने बनाया ग्लोबल ग्रोथ रोडमैप, अफ्रीका और यूरोप पर रहेगा फोकसबाजार की गिरावट में FMCG अकेला क्यों बचा? Nestle पर ब्रोकरेज रिपोर्ट में छिपा है जवाबभारत की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी में बड़ी छलांग, एक साल में दोगुनी बढ़कर 47 लाख मेगावॉट हुईगिग वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा की तैयारी, कंपनियों में अनुपालन को लेकर असमंजसDelhi Metro Updates: सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, चेक करें डीटेल

ब्रिटेन में आ सकती है मंदी, लगातार दूसरी तिमाही अर्थव्यवस्था में गिरावट

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:38 PM IST

जून की बीती तिमाही में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में गिरावट देखी गई लेकिन यह गिरावट अनुमान से कम रहीं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिटेन की जीडीपी अप्रैल-जून तिमाही में 0.1 फीसदी कम रही, हालांकि पिछले तिमाही में यह 0.8 फीसदी बढ़ी थी। जून में जीडीपी में 0.6 फीसदी की कमी हुई। मई के वृद्धि अनुमानों को 0.5 फीसदी से घटाकर 0.4 फीसदी कर दिया गया था।
सांख्यिकी कार्यालय ने कहा कि जीडीपी घटने में स्वास्थ्य खर्च में कमी का सबसे अधिक योगदान था। सरकार ने कोविड-19 परीक्षण और टीकाकरण कार्यक्रमों को घटा दिया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आर्थिक सांख्यिकी निदेशक डैरेन मॉर्गन ने कहा कि कई खुदरा विक्रेताओं के लिए भी यह एक कठिन तिमाही थी।
हालांकि विश्लेषकों का कहना है कि इस गिरावट का मतलब मंदी की शुरुआत नहीं है। लेकिन बैंक ऑफ इंग्लैंड ने कहा है कि ब्रिटेन इस साल के अंत में मंदी की चपेट में आ सकता है। देश में मुद्रास्फीति बढ़कर 9.4 फीसदी पहुंच गई है। महंगाई बढ़ने से लोगों के खर्चें में बढ़ोतरी हुई है।

Advertisement
First Published - August 12, 2022 | 4:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement