facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

पुतिन का वादा ‘हकीकत से कोसों दूर’: जेलेंस्की

Advertisement

रातभर 150 ड्रोन हमलों के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ऊर्जा अवसंरचना पर हमलों को लेकर पुतिन की नीयत पर सवाल उठाए, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से वार्ता में अगले कदमों पर विचार

Last Updated- March 19, 2025 | 11:03 PM IST
Volodymyr Zelenskyy

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमिर जेलेंस्की ने रातभर हुए ड्रोन हमलों के बाद बुधवार को कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन का ऊर्जा अवसंरचनाओं पर हमले न करने का वादा ‘हकीकत से कोसों दूर’ है। जेलेंस्की ने कहा कि वह शाम के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से बात करेंगे और युद्धविराम के बारे में पुतिन के साथ ट्रंप की बातचीत के पहलुओं को समझने की कोशिश करेंगे तथा अगला कदम उठाने पर चर्चा करेंगे।

जेलेंस्की ने हेलसिंकी में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘पिछली रात पुतिन की ट्रंप के साथ बातचीत के बाद भी पुतिन ने कहा था कि वह यूक्रेनी ऊर्जा ठिकानों पर हमले को रोकने के कथित तौर पर आदेश दे रहे हैं, इसके बावजूद रात भर में 150 ड्रोन हमले किए गए, जिनमें ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया जाना भी शामिल है।’ रूस ने कहा कि उसने यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाना बंद कर दिया है हालांकि उसने कीव पर अपनी एक पाइपलाइन के निकट उपकरणों पर हमला करने का आरोप लगाया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूकेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ वार्ता की

रूस-यूक्रेन में युद्धविराम के प्रयासों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने बुधवार सुबह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमिर जेलेंस्की से करीब एक घंटा वार्ता की। इससे एक दिन पहले ही ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से चर्चा की थी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ‘रूस और यूक्रेन के अनुरोधों और आवश्यकताओं के अनुसार’ बातचीत की, क्योंकि वह दोनों देशों के बीच युद्धविराम लाना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा, ‘हम पूरी तरह सही रास्ते पर हैं।’

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज से आगामी बयान में बातचीत के बारे में अधिक जानकारी देने को कहा है। ट्रंप ने मंगलवार को पुतिन से संभावित आंशिक युद्धविराम के बारे में बात की।

Advertisement
First Published - March 19, 2025 | 11:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement