facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकार

NRI उद्योगपति Swraj Paul का लंदन में निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली आ​खिरी सांस

Advertisement

कैपारो ग्रुप (Caparo Group) के संस्थापक Lord Swraj Paul कुछ समय से अस्वस्थ थे और हाल ही में अस्पताल में भर्ती थे।

Last Updated- August 22, 2025 | 11:30 AM IST
Lord Swraj Paul death
संडे टाइम्स रिच लिस्ट में नियमित रूप से शामिल रहने वाले पॉल इस साल 81वें स्थान पर थे। (Photo: PTI)

Lord Swraj Paul demise: NRI उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल (Lord Swraj Paul) का गुरुवार शाम लंदन में 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। यूके स्थित कैपारो ग्रुप (Caparo Group) के संस्थापक कुछ समय से अस्वस्थ थे और हाल ही में अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने अपने परिवार की मौजूदगी में आ​खिरी सांस ली।

संडे टाइम्स रिच लिस्ट में नियमित रूप से शामिल रहने वाले पॉल इस साल 81वें स्थान पर थे। उनकी अनुमानित संपत्ति 2 अरब पाउंड (लगभग ₹21,000 करोड़) आंकी गई थी, जो मुख्य रूप से स्टील और इंजीनियरिंग क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय कंपनी कैपारो ग्रुप से आई थी।

लंदन मुख्यालय वाली कैपारो कंपनी के संचालन 40 से अधिक जगहों पर फैले हैं, जिनमें यूके, नॉर्थ अमेरिका, भारत और मिडिल ईस्ट शामिल हैं। उनके पुत्र आकाश पॉल कैपारो इंडिया के चेयरमैन और कैपारो ग्रुप के डायरेक्टर हैं।

जालंधर में जन्मे स्वराज पॉल 1960 के दशक में अपनी बेटी अंबिका के इलाज के लिए ब्रिटेन चले गए थे। लेकिन मात्र चार साल की उम्र में कैंसर से उनकी बेटी का निधन हो गया। उनकी याद में पॉल ने अंबिका पॉल फाउंडेशन की स्थापना की, जिसने विश्वभर में शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी पहलों का समर्थन किया है।

Swraj Paul के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्वराज पॉल के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए मोदी ने लिखा, “श्री स्वराज पॉल जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं। उद्योग, परोपकार और ब्रिटेन में सार्वजनिक सेवा में उनके योगदान तथा भारत के साथ घनिष्ठ संबंधों के प्रति उनके अटूट समर्थन को हमेशा याद किया जाएगा।” उन्होंने आगे लिखा, “मैं हमारे कई संवादों को स्नेहपूर्वक याद करता हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”

यूके में भारतीय प्रवासी समुदाय के प्रमुख सदस्य रहे स्वराज पॉल ने हाल के महीनों में कमजोरी के बावजूद प्रतिदिन हाउस ऑफ लॉर्ड्स में उपस्थिति दर्ज कराई। उनके सहयोगी और ऊपरी सदन के सदस्य लॉर्ड रामी रेंजर ने कहा कि वे दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करते हैं।

Advertisement
First Published - August 22, 2025 | 11:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement