facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Bharat Forge से HDFC Bank तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनकच्चे तेल में फिर उबाल, ब्रेंट $108 के पार; एक हफ्ते में 13% चढ़ा भाव, आखिर क्यों बढ़ रही चिंता?1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिज

North Korea ने पानी के भीतर परमाणु हमला करने वाले Drone का किया टेस्ट

Advertisement

देश की सेना ने कहा कि उसने यह परीक्षण देश के पूर्वी जलक्षेत्र में किया और तीन देशों के साझा नौसैन्य अभ्यास के जवाब में किया।

Last Updated- January 19, 2024 | 4:19 PM IST
उत्तर कोरिया ने फिर क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया , North Korea again tests cruise missile

उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि उसने इस सप्ताह दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के संयुक्त नौसैन्य अभ्यास के जवाब में पानी में परमाणु हमले करने वाले ड्रोन का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया ने अपने दुश्मन देशों पर क्षेत्र में तनाव बढ़ाने का आरोप भी लगाया है।

यह कथित ड्रोन परीक्षण ऐसे वक्त में किया गया है जब कुछ ही दिन पहले देश के नेता किम जोंग उन ने कहा था कि उनका देश अब दक्षिण कोरिया के साथ सुलह का प्रयास नहीं करेगा।

साथ ही उन्होंने युद्ध में विभाजित देशों के बीच साझा राष्ट्र के विचार को खत्म करने के लिए उत्तर कोरिया के संविधान को फिर से लिखने का आह्वान किया। देश की सेना ने कहा कि उसने यह परीक्षण देश के पूर्वी जलक्षेत्र में किया और तीन देशों के साझा नौसैन्य अभ्यास के जवाब में किया।

उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा,‘‘ हमारी सेना की जल के भीतर परमाणु-आधारित जवाबी कार्रवाई को और अधिक मजबूत किया जा रहा है और इसकी जल के भीतर तथा समुद्री कार्रवाइयां अमेरिका और उसके सहयोगियों की नौसेनाओं के शत्रुतापूर्ण सैन्य युद्धाभ्यास को रोकना जारी रखेंगी।’’

Advertisement
First Published - January 19, 2024 | 4:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement