facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

एच1बी वीजा मामले में नहीं मिली राहत

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 1:41 AM IST

वॉशिंगटन की एक संघीय अदालत ने विदेशी कर्मचारियों के वीजा आवेदनों की प्रक्रिया सुचारु करने संबंधी आदेश देने से इनकार किया। ट्रंप प्रशासन ने एक आदेश जारी कर नए एच1बी, एल1 और अन्य गैर आव्रजन वीजा जारी करने पर रोक लगा दिया था।

अमेरिका के जिला न्यायाधीश अमित मेहता ने एच-1बी वीजाधारकों के उस अनुरोध को खारिज कर दिया जिसके तहत ट्रंप प्रशासन के आदेश को निलंबित करने की मांग की गई थी। चूंकी वीजा पर प्रतिबंध अब भी जारी है और प्रतिबंध से संबंधित मुकदमा लंबित है, इसलिए अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट द्वारा वीजा प्रक्रिया शुरू करने का कोई औचित्य नहीं होगा।

यह मामला 169 भारतीय नागरिकों के एक समूह ने दायर किया था जो अमेरिका में कामकाज संंबंधी वीजा पर रहने के बाद हाल ही में भारत आए थे और अब वापस अमेरिका जाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दलील दी थी कि यह आदेश मनमाना और डरावना है और इसलिए उन्होंने अमेरिकी सरकार से वीजा आवेदनों पर प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था।

अमेरिकी अदालत के इस फैसले के तुरंत बाद भारतीय नागरिकों के इस समूह के वकील ने इसके खिलाफ डीसी सर्किट कोर्ट में एक अपील दायर की ।

यूएस चैम्बर ऑफ कॉमर्स और ऐपल एवं गूगल जैसी प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों सहित कई व्यापार संगठनों ने ट्रंप प्रशासन द्वारा वीजा पर रोक लगाए जाने के खिलाफ अलग-अलग याचिका दायर की है। यह मामला फिलहाल कैलिफोर्निया की संघीय अदालत के पास लंबित है।

Advertisement
First Published - September 18, 2020 | 1:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement