facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

Mexico Fire: मेक्सिको में प्रवासी केंद्र में आग का कोहराम, 39 लोगों की मौत, कई घायल

Advertisement
Last Updated- March 28, 2023 | 5:27 PM IST
Migrant center fire in Mexico kills 39, many injured
PTI

उत्तरी मेक्सिको में अमेरिकी सीमा के पास एक प्रवासी सुविधा केंद्र में आग लगने से 39 लोगों की मौत हो गई और 29 घायल हो गए। यह जानकारी राष्ट्रीय आव्रजन संस्थान के एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने यह जानकारी नाम गुप्त रखने की शर्त पर दी, क्योंकि वह मामले के बारे में सार्वजनिक रूप से बोलने के लिए अधिकृत नहीं था।

एक समाचार पत्र के अनुसार, उत्तरी मेक्सिको में अमेरिका सीमा के पास एक केंद्र में आग लगने से कम से कम 36 प्रवासियों की मौत हो गई। घटनास्थल की तस्वीरों में सिउदाद जुआरेज स्थित एक केंद्र के बाहर शव रखे हुए दिखे। साथ ही तस्वीरों में केंद्र के आसपास एंबुलेंस, अग्निशमन कर्मी और वैन दिखाई दिए।

यह केंद्र टेक्सास के एल पासो के पास स्थित है। चिहुआहुआ प्रांत अभियोजक के कार्यालय में अनाम स्रोतों के हवाले से समाचारपत्र ‘डियारियो डी जुआरेज’ ने कहा कि सोमवार देर रात लगी आग में 39 लोगों की मौत हो गई। समाचार पत्र के अनुसार, घायलों को चार अस्पतालों में ले जाया गया है।

पुष्टि के अनुरोधों पर न तो मेक्सिको के राष्ट्रीय आव्रजन संस्थान और न ही चिहुआहुआ प्रांत अभियोजक के कार्यालय ने ही मंगलवार को तत्काल कोई प्रतिक्रिया दी। अमेरिका में प्रवेश करने वाले प्रवासियों के लिए सिउदाद जुआरेज एक प्रमुख पारगमन बिंदु है।

इसके आश्रयस्थल उन प्रवासियों से भरे हुए हैं, जो उस पार जाने के अवसरों की प्रतीक्षा कर रहे हैं या जिन्होंने अमेरिका में शरण का अनुरोध किया है और प्रक्रिया की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मीडिया की खबरों के मुताबिक, मेक्सिको के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल पर जांचकर्ता मौजूद हैं।

Advertisement
First Published - March 28, 2023 | 5:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement