facebookmetapixel
Advertisement
Caliber Mining IPO Listing: 18% प्रीमियम पर कैलिबर माइनिंग की बाजार में एंट्री, निवेशकों को हर लॉट पर ₹2800 का फायदामहंगा क्रूड, फिर भी Reliance की होगी तगड़ी कमाई? ब्रोकरेज ने दिया 22% अपसाइड का टारगेटAirtel का बड़ा दांव! London Stock Exchange पर लिस्ट होगी Airtel Money, खुलेंगे वैश्विक निवेश के नए रास्तेसिगरेट पर टैक्स बढ़ने के बाद ITC का बड़ा दांव! अवैध कारोबार रोकने के लिए बदल रही पूरी रणनीतित्योहारी सीजन में Mercedes-Benz का बड़ा दांव! 2,000 ऑर्डर पहले से बुक, रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीदBPCL और HPCL में किसकी हालत ज्यादा खराब? घाटे, कर्ज और ब्रोकरेज की राय से समझिए पूरा हिसाबSona Comstar का बड़ा प्लान! अगले 10 साल में 10 गुना कारोबार बढ़ाने की तैयारी, Robotics और AI पर बड़ा दांवजगन्नाथ मंदिर की 60 हजार एकड़ जमीन वापस लेगी ओडिशा सरकारकिसानों की कमाई बढ़ाने के लिए खेती से बाहर भी रोजगार जरूरीपश्चिम एशिया संकट पर जयशंकर का बड़ा संदेश, बातचीत से ही निकलेगा समाधान

कई देशों ने यात्रा नियमों में छूट दी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:06 PM IST

दुनिया के सभी देशों में संक्रमण के मामलों में कमी दिखनी शुरू हो गई जिसकी वजह से यात्रा नियमों से जुड़े प्रतिबंधों में छूट मिलनी शुरू हो गई है। ऐसे में एक बार फिर से उम्मीद जग रही है कि गर्मी के मौसम में वैश्विक हवाई यात्रा में सुधार होगा। हालांकि सरकार के सूत्रों का कहना है कि भारत ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि किस तारीख से सामान्यतौर पर अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा कब से बहाल होगी और इसमें अभी दो हफ्ते और लगेंगे। संभव है कि धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा बहाल करते हुए उन देशों को पहले प्राथमिकता दी जाए जिन्होंने पहले भारतीय टीके को मान्यता दी थी।
ताजा कदम के तहत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए यात्रा दिशानिर्देश दिए हैं। ताजा दिशानिर्देश के मुताबिक यूएई ने दुबई की यात्रा पर आने से पहले भारतीय हवाईअड्डे पर कराए जाने वाले रैपिड आरटी-पीसीआर से छूट दी थी। विमान कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि दुबई भारतीय विमानन कंपनियों के लिए सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय गंतव्य है और नियमों में धीरे-धीरे धूट से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से मिलने वाले राजस्व में तेजी आएगी।
एक विमान कंपनी के अधिकारी का कहना है, ‘महामारी के बीच, दुबई चार्टर हमेशा भरे होते थे और काफी मुनाफा भी मिला। यूएई में छूट से काफी प्रोत्साहन मिलेगा।’ फ्रांस ने भी मंगलवार से यात्रियों के आगमन में छूट देते हुए कहा है कि जिन यात्रियों ने टीके की दोनों खुराक ले ली है उन्हें देश में हवाईअड्डे पर जांच की प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा।
पिछले हफ्ते सिंगापुर ने टीका लगवा चुके यात्रियों के लिए देश में प्रवेश के लिए सभी तरह की छूट देते हुए इसने वीटीएल (टीका वाले ट्रैवल लेन) का विस्तार अन्य देशों तक करने का फैसला किया था ताकि ज्यादा यात्रियों को देश में आने की अनुमति मिल सके। ऑस्ट्रेलिया ने दो साल तक अपनी सीमा बंद करने के बाद सोमवार से पर्यटकों को आने की अनुमति दे दी क्योंकि देश का मानना है कि कोविड-19 टीकाकरण की दर अब अधिक हो गई है।
टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों का कहना है कि उनके सर्वे में यह बात सामने आई कि पर्यटकों में भारतीयों की तादाद अधिक होगी जो देश में प्रतिबंधों में छूट मिलने के बाद आना चाहते हैं। यह विदेशी पर्यटन कंपनियों के साथ भी गठजोड़ कर रही है ताकि उन्हें कस्टमाइज पैकेज दिया जा सके। इसके लिए टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया मेकमाईट्रिप, पिक योर ट्रेल, थॉमस कुक, एसओटीसी, केसरी टुअर्स, कुलिन कुमार हॉलीडेज, ट्रैवल टुअर्स, वीना वल्र्ड और विमानन साझेदार कंपनियों में सिंगापुर एयरलाइंस, मलेशिया एयरलाइंस, एयर इंडिया और क्वैंटास शामिल हैं जो ऑस्ट्रेलिया की बुकिंग को प्रोत्साहित करेंगी और भारतीय पर्यटकों को प्रभावित करेंगी ताकि वे गर्मी के सीजन में ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर जाएं।
टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया के कंट्री मैनेजर (भारत) निशांत काशिकर कहते हैं, ‘हमारे शोध में यह बात सामने आई है कि भारतीय यात्रियों में ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के लिए मांग बढ़ी है। हमारी प्रचार गतिविधियों, जनसंपर्क और प्रमुख वितरण साझेदारों के साथ सहयोग से हम इस मांग को ऑस्ट्रेलिया में आने वाले पर्यटकों में वृद्धि के रूप में देख सकेंगे।’ विदेश स्तर पर पर्यटन में छूट मिलने से ट्रैवल कंपनियों की उम्मीद जगी है जिन्हें दो सालों के लॉकडाउन में काफी नुकसान हुआ है। इनमें से ज्यादातर कंपनियां पर्यटन में तेजी आने की उम्मीद कर रही हैं जो हाल में ओमीक्रोन के प्रसार की वजह से इस साल निराश हो गईं थीं।
इजमाई ट्रिप के सीईओ और सह संस्थापक निशांत पिट्टी का कहना है, ‘तीसरी लहर के कारण कई देशों ने कई स्तर पर यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं और लगभग सबके लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा रोक दी है। हालांकि हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि आने वाले महीने में वी आकृति वाली रिकवरी होगी क्योंकि संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं और टीकाकरण की संख्या में भी तेजी आई है। इस वक्त यात्रा को लेकर धारणा काफी सकारात्मक है और महीने के आधार पर हमने अंतरराष्ट्रीय यात्रा बुकिंग में करीब 30 फीसदी की उछाल देखी है।’ उनका कहना है कि बुकिंग के लिहाज से दुबई, मालदीव और श्रीलंका सबसे लोकप्रिय जगहें हैं। थॉमस कुक और एसओटीसी ट्रैवल ने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थलों के लिए एक की खरीद पर एक मुफ्त की पेशकश की है।

Advertisement
First Published - February 22, 2022 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement