facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

जैक सुलिवन से मिले जयशंकर

Advertisement

मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र को संबोधित करने के बाद बुधवार को जयशंकर न्यूयॉर्क से वाशिंगटन पहुंचे हैं।

Last Updated- September 28, 2023 | 10:40 PM IST
Peace on the border is necessary for progress in India-China relations: Jaishankar भारत-चीन संबंधों में प्रगति के लिए सीमा पर शांति जरूरी : जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति पर तथा इसे आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र को संबोधित करने के बाद बुधवार को जयशंकर न्यूयॉर्क से वाशिंगटन पहुंचे हैं।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन से मुलाकात के साथ वाशिंगटन डीसी की मेरी यात्रा शुरू की। इस वर्ष हमारे द्विपक्षीय संबंधों में अत्यधिक प्रगति को रेखांकित किया और इसे आगे बढ़ाने पर चर्चा की।’ जयशंकर विदेश विभाग के फॉगी बॉटम मुख्यालय में ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे।

वह अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन टाई से भी मुलाकात कर सकते हैं। नई दिल्ली में हाल में संपन्न जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद और भारत-कनाडा कूटनीतिक विवाद के बीच दोनों देशों की उच्चस्तरीय बैठक हुई है। दोनों शीर्ष राजनयिकों के बीच बैठक कनाडाई संकट शुरू होने से काफी पहले निर्धारित की गई थी।

Advertisement
First Published - September 28, 2023 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement