facebookmetapixel
Advertisement
Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमाStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, Nifty 24,600 के करीब; रियल्टी और प्राइवेट बैंक शेयरों ने डाला दबावBank Holiday Alert: अगस्त में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्टसिगरेट कारोबार को झटका, मगर FMCG ने संभाला ITC; क्या बदल रही है कंपनी की असली पहचान?Stocks To Watch Today: Adani Group से लेकर LIC और Paytm तक, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजरसरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाए

इजरायल ने मध्य सीरिया में भीषण गोलाबारी की, चार की मौत

Advertisement

वेस्ट बैंक और जॉर्डन के बीच सीमा क्रॉसिंग पर गोलीबारी में तीन इजरायली नागरिकों की मौत हो गई। इजरायली अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Last Updated- September 09, 2024 | 11:03 PM IST
Israel conducts heavy shelling in central Syria, four killed इजरायल ने मध्य सीरिया में भीषण गोलाबारी की, चार की मौत

इजरायल ने रविवार देर रात को मध्य सीरिया में कई इलाकों को निशाना बनाकर हमले किए जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए तथा गोलेबारी के कारण कई जगहों पर आग लग गई। सरकारी मीडिया ने इस बारे में खबर दी।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ की खबर के अनुसार सीरियाई वायु रक्षा प्रणाली ने ‘मध्य क्षेत्र में कई जगहों को निशाना बनाकर किए गए आक्रामक हमले का मुकाबला किया।’ इस हमले में हमा प्रांत में एक राजमार्ग को नुकसान पहुंचा और आगजनी हुई जिसके बाद सोमवार सुबह दमकलकर्मी आग पर काबू करने के लिए जूझते दिखे।

वेस्ट बैंक-जॉर्डन सीमा क्रॉसिंग पर गोलीबारी में तीन इजरायली नागरिकों की मौत

वेस्ट बैंक और जॉर्डन के बीच सीमा क्रॉसिंग पर गोलीबारी में तीन इजरायली नागरिकों की मौत हो गई। इजरायली अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इजरायल की सेना ने कहा कि बंदूकधारी रविवार को एक ट्रक में जॉर्डन की ओर से एलेन्बी क्रॉसिंग पहुंचा और उसने इजराइली सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिन्होंने जवाबी गोलीबारी कर उसे मार गिराया।

इजरायल की आपात बचाव सेवा मेगन डेविड एडम ने बताया कि मारे गए तीनों लोगों की उम्र 50 वर्ष के आसपास थी। सेना ने बताया कि वे आम नागरिक थे। बंदूकधारी के रिश्तेदारों ने उसकी पहचान अथरोह के जॉर्डन के एक सेवानिवृत्त सैनिक महर अल-जाजी के रूप में की है। अथरोह आर्थिक रूप से कमजोर मान इलाके में एक शहर है।

जॉर्डन की सरकारी पेट्रा समाचार एजेंसी ने कहा कि वह वेस्ट बैंक में सामान पहुंचाता था। गृह मंत्रालय ने कहा कि शुरुआती सूचना के अनुसार घटना व्यक्तिगत कार्रवाई प्रतीत होती है। जॉर्डन मामले की जांच कर रहा है। अरब देश ने 1994 में इजरायल के साथ शांति समझौता किया था लेकिन फिलिस्तीनियों के प्रति उसकी नीतियों के वे कड़े आलोचक थे।

जॉर्डन में फिलिस्तीनियों की बड़ी संख्या में आबादी रहती है और गाजा में इजरायल के युद्ध के खिलाफ वहां बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे। जॉर्डन नदी पर एलेन्बी क्रॉसिंग को किंग हुसैन ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है। इस क्रॉसिंग का इस्तेमाल ज्यादातर फिलि​स्तीनी और पर्यटक करते हैं।

Advertisement
First Published - September 9, 2024 | 11:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement