Skip to content
  बुधवार 1 फ़रवरी 2023
Trending
February 1, 2023महंगाई घटने से गांवों में बढ़ेगी कमाईJanuary 31, 20232025 तक स्वास्थ्य पर जीडीपी का 2.5 फीसदी खर्च होगाJanuary 31, 2023कंपनियों में तेजी से बढ़ा रहा पूंजीगत व्ययJanuary 31, 2023Budget 2023 : राष्ट्रपति ने सरकार के काम को सराहाJanuary 31, 2023डिजिटल सुधार भारत के विकास का मुख्य वाहकJanuary 31, 2023भारत आने वाले दशकों में सबसे तेजी से बढ़ते बीमा बाजारों के रूप में उभरेगाJanuary 31, 2023जीडीपी का 3.3 फीसदी हुआ चालू खाते का घाटा January 31, 2023श्रम बाजार कोविड के पहले के स्तर परJanuary 31, 2023Sun Pharma का शुद्ध लाभ 5 प्रतिशत बढ़ाJanuary 31, 2023भारत की GDP के 6 से 6.8 फीसदी के दायरे में रहने का अनुमान
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  अंतरराष्ट्रीय  भारतीयों ने 6 अरब डॉलर विदेश भेजे
अंतरराष्ट्रीय

भारतीयों ने 6 अरब डॉलर विदेश भेजे

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता | मुंबई—August 22, 2022 12:54 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

 भारतीयों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा, नजदीकी रिश्तेदारों और उपहारों पर खर्च बढ़ा दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की उदारीकृत धनप्रेषण योजना (एलआरएस) के तहत वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में विदेश धन भेजने की गतिविधियां एक बार फिर काफी जोरदार तरीके से बढ़ गई हैं।
रिजर्व बैंक की ओर से वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही के लिए हाल के जारी आंकड़ों से पता चलता है कि इस योजना के तहत भारतीयों के धनप्रेषण में 64.75 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है और यह वित्त वर्ष 22 की पहली तिमाही  के 3.67 अरब डॉलर की तुलना में बढ़कर 6.04 अरब डॉलर से ऊपर हो गया है।
वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में बाहर भेजा गया धन वित्त वर्ष 22 की चौथी तिमाही की तुलना में भी ज्यादा है, जब एलआरएस के तहत करीब 5.80 अरब डॉलर भेजे गए थे। रिजर्व बैंक की ओर से जारी अगस्त बुलेटिन के आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल में करीब 2.03 अरब डॉलर, मई महीने में 2.03 अरब डॉलर और जून में 1.98 अरब डॉलर विदेश भेजे गये।
एलआरएस के तहत वित्त वर्ष 22 की पहली तिमाही में कुल भेजे गए 6.04 अरब डॉलर में से 2.92 अरब डॉलर अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर खर्च हुआ है। एलआरएस योजना के तहत बाहर गई कुल राशि में यात्रा की हिस्सेदारी करीब 48 प्रतिशत है।  एक साल पहले की समान अवधि में भारतीयों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर 8,564.3 लाख डॉलर खर्च किए थे, क्योंकि पूरी दुनिया में कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंध लागू थे और इसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय यात्रा में अच्छी खासी मंदी थी।
निकट संबंधियों के खर्च के लिए भेजा गया धन अंतरराट्रीय यात्रा पर खर्च के बाद दूसरे स्थान पर है। इस मद में भारतीयों ने वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में 1 अरब डॉलर से ज्यादा भेजे हैं। उपहार की श्रेणी में भेजा गया धन तीसरा बड़ा सेग्मेंट है और पहली तिमाही में इस मद में भारत से करीब 7,706.6 लाख डॉलर भेजा गया है, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 4,891.5 लाख डॉलर भेजे गए थे।
विदेश में शिक्षा पर व्यय चौथा बड़ा क्षेत्र है, जिस पर भारतीयों ने अप्रैल-जून तिमाही में 7,384.2 लाख डॉलर खर्च किए हैं, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 1.16 अरब डॉलर खर्च किए गए थे। 2004 में लाई गई इस योजना के तहत अवयस्क सहित सभी निवासियों को एक वित्त वर्ष में किसी भी अनुमति प्राप्त चालू या पूंजी खाते में या दोनों में मिलाकर 2,50,000 डॉलर भेजने की अनुमति है। यह योजना 4 फरवरी 2004 को लाई गई थी, जिसकी सीमा 25,000 डॉलर थी। वृहद एवं सूक्ष्म आर्थिक स्थितियों को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से एलआरएल की सीमा बढ़ाई गई।
वित्त वर्ष 21 में एलआरएस के तहत विदेश भेजे जाने वाले धन में उल्लेखनीय कमी आई, क्योंकि महामारी से जुड़े प्रतिबंधों के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा लंबी अवधि तक बंद थी। वित्त वर्ष 21 में योजना के तहत भारत ने 12.68 अरब डॉलर भेजे, जो वित्त वर्ष 20 की तुलना में 32.38 प्रतिशत कम था, जब 18.76 अरब डॉलर एलआरएस के तहत भेजे गए थे।
वित्त वर्ष 22 में कई देशों में कोविड से संबंधित प्रतिबंध शिथिल कर दिए गए। अंतरराष्ट्रीय यात्रा शुरू हो गई। इसकी वजह से एलआरएस के तहत 19.6 अरब डॉलर बाहर गया, जो अब तक का सर्वोच्च स्तर था। यात्रा की हिस्सेदारी इसमें करीब 6.91 अरब डॉलर थी, जो वित्त वर्ष 21 में किए गए खर्च के दोगुने से भी कुछ ज्यादा है। वित्त वर्ष 20 में यात्रा पर भारतीयों ने करीब 6.95 अरब डॉलर खर्च किए थे। इससे पता चलता है कि विदेश यात्रा कोविड के पहले के स्तर पर पहुंच गई है। 
 

अरबआरबीआईएलआरएसडॉलर
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
अंतरराष्ट्रीय

अदाणी समूह के साथ हाइफा पोर्ट समझौता ‘बड़ा माइलस्टोन’ : इजराइली पीएम नेतन्याहू

January 31, 2023 9:07 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

अदाणी समूह इजरायल में मनाएगा सफलता का जश्न, प्रधानमंत्री नेतन्याहू करेंगे शिरकत

January 30, 2023 5:08 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

मंदी में यूरोप ! जर्मनी की अर्थव्यवस्था में चौथी तिमाही में 0.2 फीसदी की गिरावट

January 30, 2023 4:56 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Pakistan mosque blast: पेशावर में आत्मघाती बम धमाके में 17 लोगों की मौत, 95 घायल

January 30, 2023 4:26 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Hindenburg vs Adani: अदाणी के जवाब पर हिंडनबर्ग का पलटवार, कहा – राष्ट्रवाद के नाम पर नहीं छुपा सकते धोखाधड़ी

January 30, 2023 10:13 AM IST0
आज का अखबार

महामारी के बाद अटल पेंशन की मांग में इजाफा

January 29, 2023 11:50 PM IST0
आज का अखबार

Section 54-54 GB: निवेश की मियाद बढ़ी पर मुश्किल अब भी

January 29, 2023 11:17 PM IST0
आज का अखबार

अमेरिका में दर कटौती की आस में चमका सोना

January 29, 2023 11:16 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

आटे के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल भी महंगा, एक झटके में 35 रुपये लीटर बढ़ी कीमतें

January 29, 2023 6:28 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Netherlands बना भारत का तीसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन, इन देशों को छोड़ा पीछे

January 29, 2023 2:33 PM IST0

Trending Topics


  • Stocks to Watch Today
  • Budget 2023 Wishlist
  • GDP Growth
  • Share Market Update
  • बजट सत्र 2023 LIVE
  • Adani Share Crash
  • Economic Survey 2023
  • Rupee vs Dollar
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


महंगाई घटने से गांवों में बढ़ेगी कमाई

February 1, 2023 12:00 AM IST

2025 तक स्वास्थ्य पर जीडीपी का 2.5 फीसदी खर्च होगा

January 31, 2023 11:59 PM IST

कंपनियों में तेजी से बढ़ा रहा पूंजीगत व्यय

January 31, 2023 11:58 PM IST

Budget 2023 : राष्ट्रपति ने सरकार के काम को सराहा

January 31, 2023 11:58 PM IST

डिजिटल सुधार भारत के विकास का मुख्य वाहक

January 31, 2023 11:54 PM IST

Latest News


  • महंगाई घटने से गांवों में बढ़ेगी कमाई
    by संजीब मुखर्जी
    February 1, 2023
  • 2025 तक स्वास्थ्य पर जीडीपी का 2.5 फीसदी खर्च होगा
    by सोहिनी दास
    January 31, 2023
  • कंपनियों में तेजी से बढ़ा रहा पूंजीगत व्यय
    by देव चटर्जी
    January 31, 2023
  • Budget 2023 : राष्ट्रपति ने सरकार के काम को सराहा
    by आदिति फडणीस
    January 31, 2023
  • डिजिटल सुधार भारत के विकास का मुख्य वाहक
    by सौरभ लेले
    January 31, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
59549.90 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स59550
490.08%
निफ्टी59550
490%
सीएनएक्स 50014936
810.55%
रुपया-डॉलर81.51
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Guj. Ambuja Exp257.6512.71
Kalyan Jewellers118.0512.32
EID Parry542.6011.81
IIFL Finance514.459.45
Suzlon Energy9.809.38
Asahi India Glas510.108.38
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Guj. Ambuja Exp257.9012.62
Kalyan Jewellers117.9512.33
EID Parry543.8512.20
Suzlon Energy9.809.50
IIFL Finance513.359.22
Trident34.458.33
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks to Watch TodayBudget 2023 WishlistGDP Growth Share Market Updateबजट सत्र 2023 LIVEAdani Share CrashEconomic Survey 2023Rupee vs DollarUnion Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us