facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

भारत, ASEAN शिखर वार्ताओं में समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर देंगे बल; PM मोदी करेंगे इंडोनेशिया का दौरा

Advertisement

ASEAN-India Summit पिछले साल दोनों पक्षों के बीच संबंधों को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने के बाद पहला शिखर सम्मेलन होगा

Last Updated- September 05, 2023 | 7:36 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को जकार्ता में एक शिखर बैठक में 10 देशों के समूह ‘आसियान’ के साथ भारत के संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। समूह के नेताओं के साथ मोदी की बातचीत में दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (ASEAN) के साथ भारत के व्यापार एवं सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किए जाने की संभावना है।

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन (ASEAN-India Summit) पिछले साल दोनों पक्षों के बीच संबंधों को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने के बाद पहला शिखर सम्मेलन होगा। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि दोनों पक्ष समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत कर सकते हैं।

East Asia Summit में भी भाग लेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (East Asia Summit) में भी भाग लेंगे जो आसियान-भारत शिखर सम्मेलन की समाप्ति के तुरंत बाद होगा।

सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने बताया कि मोदी बुधवार शाम को इंडोनेशिया की राजधानी के लिए रवाना होंगे और गुरुवार देर रात लौटेंगे।

कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री की जकार्ता की यह संक्षिप्त यात्रा होगी क्योंकि उन्हें जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए स्वदेश लौटना है। आसियान के सदस्य देश इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार और कंबोडिया हैं।

भारत और आसियान के बीच संबंध पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण रूप से मजबूत हुए हैं, जिसमें व्यापार और निवेश के साथ-साथ सुरक्षा और रक्षा के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

आसियान को क्षेत्र में सबसे प्रभावशाली समूहों में से एक माना जाता है। भारत और अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देश इसके संवाद भागीदार हैं।

आसियान-भारत संवाद संबंध 1992 में क्षेत्रीय साझेदारी की स्थापना के साथ शुरू हुआ, जो दिसंबर 1995 में पूर्ण संवाद साझेदारी और 2002 में शिखर स्तर की साझेदारी में बदल गया। भारत और आसियान के बीच संबंध 2012 में रणनीतिक साझेदारी तक पहुंच गए। आसियान भारत की एक्ट ईस्ट नीति (Act East Policy) और व्यापक हिंद-प्रशांत (Indo-Pacific) के लिए इसके दृष्टिकोण का केंद्र है।

Advertisement
First Published - September 5, 2023 | 7:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement