facebookmetapixel
Advertisement
35 साल बाद सुधारों की नई जरूरत: अब निर्यातकों और आयातकों पर भरोसा जताने का आया समयजेन-ज़ी की चिंगारी कैसे देशभर में फैली, अनोखे आंदोलन ने झुकाई सरकारपेपर लीक पर सरकार का सख्त संदेश, संसद में कल पेश होगा संशोधन विधेयकउदारीकरण के 35 साल: सुधारों ने खोले अवसरों के द्वार, बोले सुनील मित्तल- आजादी के दिन जैसा था 1991 का बजट भाषणपरीक्षा सुधारों पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सभारत ने बनाया पहला स्वदेशी टर्बोजेट इंजन, मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांगदूसरी और तीसरी तिमाही में रिटर्न 1% से ऊपर रहने की उम्मीद: बैंक ऑफ बड़ौदा2030 तक दोगुना होगा माइनिंग और कंस्ट्रक्शन कैपेक्स, भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हबEPFO की UPI सेवा में देरी, अब अगस्त में शुरू हो सकती है PF क्लेम की नई सुविधाभारत की शिक्षा व्यवस्था को नौकरशाही में फेरबदल नहीं, प्रणालीगत सुधारों की जरूरत

सार्वजनिक स्टाॅक से खाद्यान्न निर्यात की हो अनुमति : भारत

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:17 PM IST

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के 12वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के दूसरे दिन भारत ने सार्वजनिक स्टॉक से अनाज के निर्यात की अनुमति देने की वकालत की है। भारत का कहना है कि यह निर्यात एक सरकार से दूसरी सरकार को मानवीय उद्देश्य के लिए होना चाहिए।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने डब्ल्यूटीओ के एक सत्र में कहा कि भारत का मानना है कि संयुक्त राष्ट्र खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) की एक सीमा है और वह अपने दम पर बमुश्किल उल्लेखनीय रूप से विश्व खाद्य सुरक्षा में हिस्सेदारी निभा सकता है।
मंत्री ने कहा कि उदाहरण के लिए 3-4 साल पहले डब्ल्यूएफपी पूरे साल में 30 लाख टन अनाज खरीद सकता था। यहां तक कि 2021 मे  करीब 1.8 अरब डॉलर में महज 44.7 लाख टन खरीद सका। यह मानवीय संकट या खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों को देखते हुए अपर्याप्त है। यह कार्यक्रम 120 से ज्यादा देशों और इलाको में चल रहा है, जिससे जीवन रक्षक खाद्य लोगों को पहुंचाया जा सके और किसी आपदा या टकराव की स्थिति से बचा जा सके। गोयल ने कहा, ‘दुनिया को यह बताने की कोशिश करने के अलावा कि डब्ल्ययूटीओ और उसके सदस्यों ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए कुछ किया है, इसने कोई महत्त्वपूर्ण बदलाल नहीं किया है और इससे कोई अहम बदलाव होने भी नहीं जा रहा है।’   

Advertisement
First Published - June 15, 2022 | 12:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement