facebookmetapixel
Advertisement
मारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटेEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालनाQ1 से पहले पूरी तस्वीर! Titan, DMart, Nykaa समेत रिटेल कंपनियों पर दो ब्रोकरेज की रिपोर्टकच्चे तेल में उछाल से OMC शेयर टूटे, HPCL, BPCL, IOC दबाव में; ONGC पर दांव लगाने की सलाहडॉलर के आगे रुपया पस्त: 20 पैसे की भारी गिरावट के साथ 95.16 तक पहुंचाAxis Bank में टॉप लेवल पर बड़ा बदलाव, 3 सीनियर अधिकारियों ने दिया इस्तीफाIC Electricals IPO Allotment Today: 420x सब्सक्राइब हुआ IPO! आज होगा अलॉटमेंट!, जानें NSE और रजिस्ट्रार पर स्टेटस चेक करने का तरीकाKnack Packaging Listing: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! 10% प्रीमियम पर लिस्टिंग; एक्सपर्ट बोले- अभी बेचें नहीं, आगे भी है दमअब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, Mutual Fund नियमों में भी हुए बदलाव

भारत और ऑस्ट्रेलिया शिक्षा संबंधी योग्यता मान्यता तंत्र पर सहमत

Advertisement
Last Updated- March 09, 2023 | 9:05 AM IST
PM Modi and Australian PM

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने बुधवार शाम को घोषणा की कि उनके देश और भारत सरकार ने ऑस्ट्रेलिया-भारत शिक्षा योग्यता मान्यता तंत्र को अंतिम रूप दे दिया है। अल्बनीस ने एक कार्यक्रम में आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया का डीकिन विश्वविद्यालय गुजरात के गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में एक अंतरराष्ट्रीय शाखा परिसर स्थापित करेगा।

उन्होंने कहा, ”हमारे द्विपक्षीय शिक्षा संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने ऑस्ट्रेलिया-भारत शिक्षा योग्यता मान्यता तंत्र को अंतिम रूप दे दिया है।”

अल्बनीस ने कहा, “नए तंत्र का मतलब है कि यदि आप एक भारतीय छात्र हैं और ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहे हैं या अध्ययन कर चुके हैं, तो आपकी कड़ी मेहनत से अर्जित डिग्री को घर लौटने पर मान्यता दी जाएगी। यदि आप ऑस्ट्रेलिया में बड़ी संख्या वाले भारतीय प्रवासियों के समूह (500,000 और इसका बढ़ना जारी है) के सदस्य हैं, तो आप अधिक आत्मविश्वास महसूस करेंगे कि आपकी भारतीय योग्यता को ऑस्ट्रेलिया में मान्यता दी जाएगी।”

Advertisement
First Published - March 9, 2023 | 9:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement