facebookmetapixel
Advertisement
डीपफेक पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! गुजरात हाई कोर्ट की कार्यवाही पर रोक, AI कंटेंट को लेकर केंद्र की याचिका पर सुनवाईएक साल में 52% की गिरावट, अब ₹1,303 करोड़ का ऑर्डर मिलने से फोकस में KEC Internationalइलेक्ट्रिक कार नहीं, स्कूटर और ऑटो चला रहे भारत की EV मार्केट; निवेश का बड़ा मौका कहां?IPO की भीड़ में कौन सस्ता, कौन महंगा? ₹84 से ₹1,785 तक के 5 इश्यू का वैल्यूएशन टेस्टआरटीआई से मनरेगा तक… एम वीरप्पा मोइली ने बताया कौन से सुधार हुए सफल और कहां अब भी बाकी है बड़ी चुनौती₹3.6 लाख करोड़ का हुआ स्मॉल कैप फंड बाजार, लेकिन क्या भीड़ बढ़ने से घट रहा कमाई का मौका?ब्रिक्स देश ऑडिट और सांख्यिकी में सहयोग बढ़ाएंगे, AI से आधुनिक होगा डेटा सिस्टमब्रिक्स के श्रम उपायों से सदस्य देशों में भर्तियां आसान होंगी, रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगेअनाज कारोबार में पश्चिमी कंपनियों के दबदबे को तोड़ने की कोशिश, ब्रिक्स के सामने चुनौतियांकैंसर से आंखों की दवा तक, ल्यूपिन का बड़ा दांव! बायोसिमिलर कारोबार के लिए ₹700 करोड़ निवेश करेगी कंपनी

गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में अदियाला जेल में ही चलता रहेगा Imran Khan पर मुकदमा

Advertisement

पीटीआई के अध्यक्ष खान (71) 26 सितंबर से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं जहां पिछले सप्ताह तक उनके खिलाफ जेल में ही सुनवाई चल रही थी।

Last Updated- November 28, 2023 | 2:57 PM IST
Pakistan former PM Imran Khan
File Photo: Imran Khan

पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ मुकदमा जेल में ही चलाते रहने का फैसला किया।

अधिकारियों ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए उन्हें सामान्य अदालत में होने वाली सुनवाई के लिए पेश नहीं किया था। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष खान (71) 26 सितंबर से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं जहां पिछले सप्ताह तक उनके खिलाफ जेल में ही सुनवाई चल रही थी।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह कार्यवाही को अनुचित करार देते हुए इसके खिलाफ व्यवस्था दी थी। विशेष अदालत के न्यायाधीश अबुअल हसनत जुल्करनैन ने मंगलवार को इस्लामाबाद स्थित फेडरल ज्यूडीशियल कॉम्प्लैक्स में सुनवाई की अध्यक्षता की। सुरक्षा कारणों से अधिकारियों ने खान को सुनवाई के लिए प्रस्तुत नहीं किया।

पिछले सप्ताह न्यायाधीश ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को मामले में सुनवाई के लिए फेडरल ज्यूडीशियल कॉम्प्लैक्स में पेश किया जाए। कुरैशी को भी उक्त मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह भी अदियाला जेल में बंद हैं। खान और कुरैशी ने खुद को बेगुनाह बताया है।

अधिकारियों द्वारा अदालत में पेश की गई रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘यह सूचना दी गई है कि पीटीआई अध्यक्ष को एक गंभीर स्तर का सुरक्षा जोखिम है।’’ मामले में सुनवाई के बाद विशेष अदालत ने अगली सुनवाई में दोनों के खिलाफ मुकदमा जेल में खुली अदालत में चलाने की मंजूरी दी।

Advertisement
First Published - November 28, 2023 | 2:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement