facebookmetapixel
Advertisement
PM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्सदिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौतअमेरिका-ईरान जंग में नया मोड़: 13 दिनों की बमबारी के बाद थमे एयरस्ट्राइक, क्या रुकेगी 5 महीने पुरानी जंग?छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार

पाकिस्तान: कम नहीं हो रही इमरान खान की मुश्किलें, न्यायिक हिरासत और 14 दिन बढ़ाई गई

Advertisement

यह तीसरी बार है जब खान की न्यायिक हिरासत को बढ़ाया गया है। उनकी न्यायिक हिरासत को 13 सितंबर को 26 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था।

Last Updated- September 26, 2023 | 8:53 PM IST
Imran Khan warned his candidates: Start election campaign otherwise tickets will be cut

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी गोपनीय राजनयिक दस्तावेज कथित तौर पर लीक करने से जुड़े मामले में 10 अक्टूबर तक जेल में रहेंगे। एक विशेष अदालत ने इस मामले में उनकी न्यायिक हिरासत को मंगलवार को तीसरी बार बढ़ा दिया।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख इमरान खान को पिछले महीने शासकीय गोपनीयता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। खान और कुरैशी दोनों पर पिछले साल मार्च में अमेरिका में वाशिंगटन स्थित पाकिस्तानी दूतावास द्वारा भेजे गए एक राजनयिक दस्तावेज के गायब होने के संबंध में देश के गोपनीय कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

न्यायाधीश अबुल हसनत जुल्करनैन ने उच्च सुरक्षा वाली अटक जेल के अंदर सुनवाई की। खान को पांच अगस्त को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषसिद्धि के बाद से अटक जेल में रखा गया है। इस मामले पर इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने 29 अगस्त को उनकी सज़ा को निलंबित कर दिया था, लेकिन वह राजनयिक दस्तावेज मामले में जेल में बंद हैं।

सुनवाई के बाद अदालत ने जांच पूरी करने के लिए उनकी न्यायिक हिरासत को 10 अक्टूबर तक बढ़ा दिया। यह तीसरी बार है जब खान की न्यायिक हिरासत को बढ़ाया गया है। उनकी न्यायिक हिरासत को 13 सितंबर को 26 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था। उनकी पिछली 14 दिन की हिरासत की अवधि आज खत्म हो गई।

कुरैशी को इस्लामाबाद में संघीय न्यायिक परिसर में विशेष अदालत के सामने पेश किया गया। दो बार के पूर्व विदेश मंत्री को जब अदालत लाया गया तब उनके हाथों में हथकड़ी लगी थी।

अदालत के अधिकारियों ने बताया कि मामले में उनकी न्यायिक हिरासत भी 10 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। पूर्व विदेश मंत्री कुरैशी (67) को सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप है कि उनके विदेश मंत्री रहने के दौरान अमेरिका में पाकिस्तानी दूतावास द्वारा विदेश कार्यालय को भेजे गए दस्तावेज की उन्होंने गोपनीयता बरकरार नहीं रखी। कानून मंत्रालय के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से विशेष अदालत की सुनवाई अटक जेल में हो रही है।

सुनवाई से पहले जेल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अदालत के बाहर मीडिया से बात करते हुए, कुरैशी ने कहा कि पीटीआई नेतृत्व को उन अपराधों के लिए दंडित किया जा रहा है जो उन्होंने किए ही नहीं हैं। उन्होंने कहा, “(हमारा) विवेक संतुष्ट है, इरादे साफ हैं… (हम) बेगुनाह हैं… अल्लाह दिल बदल सकते हैं और फैसले पलट सकते हैं।”

यह पूछे जाने पर कि अगर उनकी पार्टी को चुनाव लड़ने नहीं दिया गया तो क्या होगा, पीटीआई के उपाध्यक्ष ने कहा कि तब चुनाव “अर्थहीन” हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अगर पीटीआई चुनाव नहीं लड़ती है तो चुनाव की कोई अहमियत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अगर पारदर्शी चुनाव नहीं हुए तो देश को अपूरणीय क्षति होगी। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को अधिकारियों को आदेश दिया था कि खान को रावलपिंडी की अदियाला जेल में स्थानांतरित किया, लेकिन अभी तक इस पर कार्रवाई नहीं की गई है।

Advertisement
First Published - September 26, 2023 | 8:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement