facebookmetapixel
Advertisement
Caliber Mining IPO Listing: 18% प्रीमियम पर कैलिबर माइनिंग की बाजार में एंट्री, निवेशकों को हर लॉट पर ₹2800 का फायदामहंगा क्रूड, फिर भी Reliance की होगी तगड़ी कमाई? ब्रोकरेज ने दिया 22% अपसाइड का टारगेटAirtel का बड़ा दांव! London Stock Exchange पर लिस्ट होगी Airtel Money, खुलेंगे वैश्विक निवेश के नए रास्तेसिगरेट पर टैक्स बढ़ने के बाद ITC का बड़ा दांव! अवैध कारोबार रोकने के लिए बदल रही पूरी रणनीतित्योहारी सीजन में Mercedes-Benz का बड़ा दांव! 2,000 ऑर्डर पहले से बुक, रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीदBPCL और HPCL में किसकी हालत ज्यादा खराब? घाटे, कर्ज और ब्रोकरेज की राय से समझिए पूरा हिसाबSona Comstar का बड़ा प्लान! अगले 10 साल में 10 गुना कारोबार बढ़ाने की तैयारी, Robotics और AI पर बड़ा दांवजगन्नाथ मंदिर की 60 हजार एकड़ जमीन वापस लेगी ओडिशा सरकारकिसानों की कमाई बढ़ाने के लिए खेती से बाहर भी रोजगार जरूरीपश्चिम एशिया संकट पर जयशंकर का बड़ा संदेश, बातचीत से ही निकलेगा समाधान

रूस से आर्थिक संबंध, स्थिर रखने पर ध्यान

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:07 PM IST

भारत ने गुरुवार को कहा कि उसका रूस के साथ स्थापित आर्थिक संबंध हैं और हमारे संपर्कों को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची की यह टिप्पणी उस सवाल के जवाब में आई जिसमें उनसे यूक्रेन संकट के बीच रूस के साथ कारोबारी संबंधों को लेकर पश्चिमी देशों द्वारा भारत की आलोचना के बारे में पूछा गया था। बागची ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि रूस के साथ संपर्कों को लेकर भारत का रुख काफी खुला है। उन्होंने इस विषय पर रूस से यूरोपीय देशों द्वारा कच्चे तेल आदि की खरीद जारी रखने का भी उल्लेख किया।
प्रवक्ता ने कहा, ‘हमारा रूस के साथ स्थापित आर्थिक संबंध हैं और वर्तमान परिस्थितियों में हमारा ध्यान इन स्थापित आर्थिक संबंधों को स्थिर बनाए रखने पर है।’ उन्होंने कहा कि हमारे संपर्कों को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। रूस के साथ भुगतान के विषय पर एक सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने कहा कि इस बात पर चर्चा चल रही है कि वर्तमान परिस्थितियों में भारत और रूस के बीच किस तरह का भुगतान तंत्र कारगर हो सकता है।
रूस के साथ कारोबार को लेकर अमेरिका से किसी तरह के दबाव के बारे में एक सवाल के जवाब में बागची ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई दबाव है। उन्होंने कहा कि हमारे अमेरकिा के साथ मजबूत एवं विविधतापूर्ण संबंध हैं। प्रवक्ता ने कहा कि यूक्रेन में संघर्ष के बीच कारोबार चल रहा है, तेल से जुड़ा कारोबार भी जारी है। यूरोप में भी कच्चे तेल की खरीद जारी है। उन्होंने कहा कि इस बारे में हर पक्ष का अपना नजरिया होता है। बागची ने कहा कि हम काफी देशों से तेल आयात करते हैं क्योंकि तेल को लेकर हम आयातक देश हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि रूस से हमारा आयात (तेल का) काफी कम है, दूसरे देशों से ज्यादा है।

Advertisement
First Published - April 7, 2022 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement