facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

G-20 : स्टार्टअप की परिभाषा को जुलाई तक मिलेगा अंतिम रूप

Advertisement
Last Updated- April 16, 2023 | 10:18 PM IST
Startup

स्टार्टअप की सामान्य परिभाषा को अगले तीन महीने के दौरान अंतिम रूप देने के लिए जी 20 का आधिकारिक समूह बनाया गया है। इसका ध्येय वैश्विक स्टार्टअप ईको सिस्टम के अनुरूप परिभाषा तय करनी है।

वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘‘हम जी 20 के देशों में सामूहिक रूप से स्टार्टअप की परिभाषा तय करने जा रहे हैं। हम इस मामले पर दो बार चर्चा कर चुके हैं। तीसरी बैठक में इसे अंतिम रूप दिया जाना चाहिए।’’ अधिकारी ने यह भी जानकारी दी, ‘‘सभी देश सुझाव दे रहे हैं। यह एकल शासकीय सूचना होगी जिस पर सभी सहमत होंगे।’’ एकल स्टार्टअप परिभाषा होने की स्थिति में नीति निर्माण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जी 20 में भारत की अध्यक्षता में आधिकारिक रूप से समूह के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई। इस क्रम में स्टार्ट अप 20 का गठन हुआ।

अन्य अधिकारी ने बताया कि स्टार्ट अप 20 समूह की पहली बैठक हैदराबाद में हुई थी। इस बैठक में 19 देशों और पांच आमंत्रित देशों सहित 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। सिक्किम में हुई दूसरी बैठक में 14 देशों और दो आमंत्रित देशों ने हिस्सा लिया।

Advertisement
First Published - April 16, 2023 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement