facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

Air Canada की उड़ानों में हाहाकार! 10,000 फ्लाइट अटेंडेंट्स हड़ताल पर; जानें पूरा मामला

Advertisement

सरकार ने समझौता कराने की कई कोशिशें कीं, लेकिन यूनियन ने ‘बाइंडिंग आर्बिट्रेशन’ को अपने हड़ताल के अधिकार के खिलाफ बताया।

Last Updated- August 16, 2025 | 4:41 PM IST
Representative Image

कनाडा की सबसे बड़ी एयरलाइन, एयर कनाडा, 1985 के बाद अपनी पहली और सबसे बड़ी फ्लाइट अटेंडेंट हड़ताल का सामना कर रही है। करीब 10,000 केबिन क्रू हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे 623 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और 1 लाख से ज्यादा यात्री प्रभावित हुए। हड़ताल के कारण टोरंटो, मॉन्ट्रियल और वैंकूवर जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी मची है।

हड़ताल की वजह

यह हड़ताल सिर्फ वेतन बढ़ाने के लिए नहीं है। फ्लाइट अटेंडेंट्स का सबसे बड़ा मुद्दा ‘अनपेड वर्क’ यानी बिना भुगतान के काम है। एयरलाइन परंपरा के अनुसार, कर्मचारियों को केवल विमान उड़ान के दौरान ही भुगतान मिलता है। बोर्डिंग, सुरक्षा जांच या दो उड़ानों के बीच जमीन पर इंतजार का समय वे मुफ्त में करते हैं। अब फ्लाइट अटेंडेंट्स यह चाहते हैं कि काम किए गए हर घंटे का उन्हें भुगतान मिले, चाहे विमान हवा में हो या जमीन पर।

Also Read: 1 अक्टूबर से UPI पर बंद होगा ये फीचर, ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए NPCI का बड़ा कदम

सरकार की कोशिशें नाकाम

कनाडा की नौकरी और परिवार मंत्री पैटी हादू ने एयरलाइन और यूनियन (Canadian Union of Public Employees – CUPE) से समझौते की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। एयरलाइन ने ‘बाइंडिंग आर्बिट्रेशन’ लागू करने का सुझाव दिया था, जिससे मध्यस्थ का निर्णय दोनों पक्षों के लिए अंतिम होगा और यूनियन हड़ताल नहीं कर सकेगी। यूनियन ने इसे अपने हड़ताल करने के अधिकार के खिलाफ बताया।

हड़ताल के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है, लेकिन कई यात्री फ्लाइट अटेंडेंट्स की मांगों का समर्थन भी कर रहे हैं। टोरंटो पियर्सन एयरपोर्ट पर रद्द उड़ानों और लंबी लाइनों के बीच लोग जानकारी के लिए खड़े नजर आए।

Advertisement
First Published - August 16, 2025 | 4:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement