facebookmetapixel
Advertisement
ट्रंप की टैरिफ धमकी के बीच जयशंकर-रूबियो की बड़ी बैठक! व्यापार, रक्षा और AI पर क्या बनी रणनीति?NEET पेपर लीक पर संसद में तीसरे दिन भी हंगामा, विपक्ष की एक ही मांग- पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, फिर होगी चर्चातेल 96 डॉलर के करीब, अमेरिका ईरान तनाव से बढ़ी सप्लाई की चिंता, ब्रेंट और WTI दोनों में तेजीStocks to Watch Today: HCL Tech से Infosys तक, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजरओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 

नेपाल को विभिन्न परियोजनाओं में निवेश के लिए 15 अरब रुपये की सहायता देगा चीन

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:40 PM IST

चीन ने इस वर्ष नेपाल को 15 अरब रुपये की अनुदान सहायता देने का वादा किया है जिसे विभिन्न परियोजनाओं में निवेश किया जाएगा। नेपाल और चीन के संबंधों को मजबूत करने के लिए चीन गए नेपाल के विदेश मंत्री नारायण खड़का ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ व्यापक मुद्दों पर वार्ता की थी जिसके बाद यह घोषणा की गई है। वांग के निमंत्रण पर चीन के आधिकारिक दौरे पर गए खड़का ने बुधवार को चीन के शहर क्विंगदाओ में वांग से मुलाकात की। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों विदेश मंत्रियों ने नेपाल-चीन संबंधों के सभी पहलुओं का जायजा लिया और व्यापार, कनेक्टिविटी, निवेश, स्वास्थ्य, पर्यटन, गरीबी उन्मूलन, कृषि, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच आदान-प्रदान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमति जताई।वांग ने घोषणा की कि चीन 2022 में नेपाल को विभिन्न परियोजनाओं में निवेश करने के लिए 15 अरब रुपये की सहायता देगा। एक बयान के मुताबिक चीन की तरफ से नेपाल को अतिरिक्त कोविड-रोधी टीके और अन्य संबंधित चिकित्सा सहायता भी प्रदान की जाएगी। बैठक के दौरान खड़का ने ‘एक-चीन नीति’ के लिए नेपाल की अटूट प्रतिबद्धता को भी दोहराया और आश्वासन दिया कि नेपाली क्षेत्र को किसी भी चीन विरोधी गतिविधि के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 

Advertisement
First Published - August 11, 2022 | 3:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement