facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

3000 गाड़ियों को ले जा रहे कार्गो जहाज में लगी भीषण आग, 1 क्रू मेंबर की मौत

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल स्थिति पर नजर रखने और आग पर काबू पाने के तरीके को देखने के लिए घटनास्थल पर कई जहाज मौजूद हैं।

Last Updated- July 26, 2023 | 8:01 PM IST
Smoke rises as a fire broke out on the cargo ship Fremantle Highway, at sea

नीदरलैंड के पास नार्थ सी में बुधवार को एक कार्गो जहाज में भीषण आग लग गई जिससे लगभग 3,000 कारें जलकर स्वाह हो गई जबकि एक क्रू मेंबर की इस हादसे में मौत हो गई।

एपी ने डच कोस्ट रक्षक के हवाले से बताया कि जहाज में आगे लगने से जहां एक क्रू मेंबर की मौत हो गई तथा कई अन्य कर्मचारी घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कार्गो जहाज को डूबने से बचाने की कोशिश की जा रही है।

आग लगने के कारण फिलहाल पता नहीं लग सका

कोस्ट गार्ड ने एक बयान में बताया कि आग बुझाने की असफल कोशिश के बाद चालक दल के 23 सदस्यों को जहाज से उतारने के लिए नावों और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया गया। साथ ही आग लगने के कारण फिलहाल पता नहीं लग सका है और और यह भी स्पष्ट नहीं है कि चालक दल के सदस्य की मृत्यु कैसे हुई।

लाइफबोट के कप्तान ने डच ब्रॉडकास्टर एनओएस को बताया कि चालक दल के कुछ सदस्य जहाज के डेक से समुद्र में कूद गए और उन्हें एक लाइफबोट की मदद से बचाया गया।

A thermal camera shows the cargo ship Fremantle Highway, on fire at sea on July 26, 2023. Coastguard Netherlands/Handout via REUTERS THIS IMAGE HAS BEEN SUPPLIED BY A THIRD PARTY. MANDATORY CREDIT. NO RESALES. NO ARCHIVES.

हादसे में क्रू मेंबर के कुछ सदस्यों की हड्डियां टूट गईं, कुछ झुलस गए

आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि इस हादसे में क्रू मेंबर के कुछ सदस्यों की हड्डियां टूट गईं, कुछ झुलस गए और कुछ को सांस लेने में परेशानी के बाद नार्थ नीदरलैंड के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल स्थिति पर नजर रखने और आग पर काबू पाने के तरीके को देखने के लिए घटनास्थल पर कई जहाज मौजूद हैं।

कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता ली वेरस्टीग के अनुसार, “कार्गो जहाज 2,857 गाड़ियां ले जा रहा था और इसमें 25 गाड़ियां इलेक्ट्रिक थी। गाड़ियों की वजह से जहाज पर आग और ज्याद भड़क गई। इस तरह की आग को नियंत्रण में रखना आसान नहीं है और ऐसे जहाज पर यह बिलकुल भी आसान नहीं है।”

Advertisement
First Published - July 26, 2023 | 7:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement