facebookmetapixel
Advertisement
विरोध के बाद ARAI ने निर्यात पीएलआई की कागजी कार्रवाई वापस लीसीएट का बड़ा दांव: कैमसो के अधिग्रहण से ऑफ-हाईवे टायर कारोबार को विस्तार देने की तैयारीभीषण गर्मी से मदर डेयरी की बिक्री में 30% से ज्यादा उछाल, आइसक्रीम-दही की मांग बढ़ीCBSE विवाद के बाद सरकार का बड़ा फैसला, अध्यक्ष राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता पद से हटाए गएसुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिवक्ता वी एस मोहना बनीं शीर्ष अदालत की दूसरी महिला जजनेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी और भाजपा के बीच दिल्ली में हुई बड़ी बैठक, राजनीति में जेनरेशन ज़ेड की भूमिका पर विशेष चर्चाडीके शिवकुमार के लिए कर्नाटक में विकास की रफ्तार बनाए रखना बड़ी चुनौती, आर्थिक मोर्चे पर टिकीं सबकी नजरेंवेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की पांच दिवसीय भारत यात्रा कल से, ऊर्जा सहयोग पर रहेगा जोरCBSE और NEET विवाद से डगमगाया कंपनियों का भरोसा, नौकरी के लिए अब देना पड़ सकता है अलग से टेस्टFY26 में केंद्र सरकार का खर्च संशोधित अनुमान से ₹59,690 करोड़ कम, राजकोषीय घाटा कम करने में मिलेगी मदद

पुल ढहने के चलते फंसा मालवाहक जहाज ‘डाली’ तीन महीने बाद बाल्टीमोर से वर्जीनिया रवाना हुआ

Advertisement

चार नौकाओं से खींचे जाने के बाद 984 फुट लंबे इस मालवाहक जहाज ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे आगे बढ़ना शुरू किया।

Last Updated- June 24, 2024 | 11:06 PM IST
Dali Cargo Vessel

अमेरिका में पुल ढहने के चलते फंसा मालवाहक जहाज ‘डाली’ सोमवार को बाल्टीमोर से वर्जीनिया के लिए रवाना हो गया। यह जहाज फ्रांसिस स्कॉट पुल के खंभों से टकरा गया था, जिससे पुल ढह गया था। चार नौकाओं से खींचे जाने के बाद 984 फुट लंबे इस मालवाहक जहाज ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे आगे बढ़ना शुरू किया।

जहाज पर बचे कंटेनर उतारने और मरम्मत के लिए इसे वर्जीनिया भेजा गया है। मालवाहक जहाज को वर्जीनिया तक का सफर तय करने में 16 से 20 घंटे का समय लगेगा।

गौरतलब है कि 26 मार्च को सुबह बाल्टीमोर बंदरगाह से रवाना होने के कुछ ही समय बाद जहाज पुल के खंभों से टकरा गया, जिसके चलते पुल ढह गया था। इस हादसे में छह निर्माण श्रमिकों की मौत हो गई थी।

Advertisement
First Published - June 24, 2024 | 11:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement