facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

ब्रिटिश एअरलाइन वर्जिन अटलांटिक के विमान ने पाकिस्तान से आखिरी उड़ान भरी

Advertisement

ब्रिटिश एअरलाइन ने दिसंबर 2020 में इस्लामाबाद में अपनी उड़ानों का संचालन शुरू किया था और वह सप्ताह में सात उड़ानों का संचालन करती थी।

Last Updated- July 10, 2023 | 1:06 PM IST
Virgin Atlantic

ब्रिटिश एअरलाइन ‘वर्जिन अटलांटिक’ ने रविवार को इस्लामाबाद से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए आखिरी उड़ान भरने के साथ ही पाकिस्तान में अपना कामकाज खत्म कर दिया है।

नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने बताया कि एअरलाइन के एक विमान ने इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए आखिरी उड़ान भरी। ‘डॉन’ अखबार की सोमवार को प्रकाशित खबर के अनुसार, ब्रिटिश एअरलाइन ने दिसंबर 2020 में इस्लामाबाद में अपनी उड़ानों का संचालन शुरू किया था और वह सप्ताह में सात उड़ानों का संचालन करती थी।

ये भी पढ़े- अमेरिका टेक निर्यात पर सुरक्षा संबंधी पाबंदियों के बारे में चीन की शिकायतें सुनेगा: Yellen

एअरलाइन ने शुरुआत में मैनचेस्टर तक चार और हीथ्रो हवाई अड्डे तक तीन उड़ानों का संचालन किया। बाद में एअरलाइन ने अपनी सेवाओं को सप्ताह में हीथ्रो हवाई अड्डे तक केवल तीन उड़ानों में सीमित कर लिया था। खबर के अनुसार, वर्जिन अटलांटिक ने इस्लामाबाद और लंदन के बीच ग्राहकों को उत्कृष्ट हवाई यात्रा सेवाएं उपलब्ध करायीं।

ये भी पढ़े- स्विट्जरलैंड में हुई पनीर की कमी, जानिए क्या है वजह?

एअरलाइन के प्रवक्ता ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे और पाकिस्तान के बीच सेवाएं निलंबित करने का ‘‘मुश्किल फैसला’’ लेने के लिए खेद जताया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह फैसला पाकिस्तान के आर्थिक संकट और कारोबार पर उसके असर से जुड़ा है।

Advertisement
First Published - July 10, 2023 | 1:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement