facebookmetapixel
Advertisement
मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देशमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटेEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालनाQ1 से पहले पूरी तस्वीर! Titan, DMart, Nykaa समेत रिटेल कंपनियों पर दो ब्रोकरेज की रिपोर्टकच्चे तेल में उछाल से OMC शेयर टूटे, HPCL, BPCL, IOC दबाव में; ONGC पर दांव लगाने की सलाहडॉलर के आगे रुपया पस्त: 20 पैसे की भारी गिरावट के साथ 95.16 तक पहुंचाAxis Bank में टॉप लेवल पर बड़ा बदलाव, 3 सीनियर अधिकारियों ने दिया इस्तीफाIC Electricals IPO Allotment Today: 420x सब्सक्राइब हुआ IPO! आज होगा अलॉटमेंट!, जानें NSE और रजिस्ट्रार पर स्टेटस चेक करने का तरीकाKnack Packaging Listing: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! 10% प्रीमियम पर लिस्टिंग; एक्सपर्ट बोले- अभी बेचें नहीं, आगे भी है दम

BRICS summit: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग

Advertisement

क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि पुतिन ने सम्मेलन में वीडियो लिंक के माध्यम से शामिल होने का फैसला लिया है।

Last Updated- August 18, 2023 | 4:55 PM IST
China

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग अगले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इससे पहले वह दक्षिण अफ्रीका की आधिकारिक यात्रा करेंगे।

शी चिनफिंग 21 से 24 अगस्त तक दक्षिण अफ्रीका यात्रा पर

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुन्यिंग ने बयान में यह भी कहा कि 21 से 24 अगस्त तक के अपनी दक्षिण अफ्रीका यात्रा पर शी दक्षिण अफ्रीका के अपने समकक्ष सिरिल रामफोसा के साथ चीन-अफ्रीका लीडर्स डायलॉग की सह-अध्यक्षता भी करेंगे। ब्रिक्स समूह दुनिया की अग्रणी उभरती अर्थव्यवस्थाओं के हितों को जोड़ने पर आधारित था, लेकिन इसने अन्य नागरिक और सरकारी क्षेत्रों में विस्तार करने की मांग की है।

Also read: Evergrande Crisis: गहराया मंदी का संकट! चीन की रियल एस्टेट कंपनी एवरग्रांड ने अमेरिकी कोर्ट में दी दिवालिया अर्जी

वीडियो लिंक के माध्यम से शामिल होंगे पुतिन

दक्षिण अफ्रीका के अधिकारियों के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वॉरंट जारी किए जाने के कारण इस सम्मेलन में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि पुतिन ने सम्मेलन में वीडियो लिंक के माध्यम से शामिल होने का फैसला लिया है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या उनकी इस सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने की मंशा थी कि नहीं।

Advertisement
First Published - August 18, 2023 | 4:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement