facebookmetapixel
Advertisement
NHPC ने 15 साल के बॉन्ड से जुटाए ₹2,000 करोड़, 7.67% ब्याज दर पर मिला जोरदार रिस्पॉन्सआय सर्वेक्षण में लोगों की झिझक बड़ी चुनौती, विदेशी मॉडल्स से सीखने की तैयारी में भारत Aviva Life का बड़ा लक्ष्य: 5 साल में न्यू बिजनेस प्रीमियम ₹1,000 करोड़ पहुंचाने की तैयारीसुरक्षा और नॉन-पार्टिसिपेटिंग पॉलिसियों से जीवन बीमा कंपनियों का VNB बढ़ा, LIC सबसे आगेसरकार ने बड़े MFIs को दी राहत, क्रेडिट गारंटी सीमा ₹300 करोड़ से बढ़ाकर ₹1,000 करोड़ कीरिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा निफ्टी मिडकैप 100, अमेरिकी हमलों के बीच घरेलू निवेशकों के दम पर बनाया नया रिकॉर्डएंटी-डंपिंग शुल्क लागू होने पर 3 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा की बचत कर सकता है भारततनाव बढ़ने की संभावना और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से टूटा रुपया, डॉलर के मुकाबले 95.66 के स्तर पर बंदचीन को टक्कर देने की तैयारी? महत्त्वपूर्ण खनिजों की मजबूत आपूर्ति श्रृंखला के लिए क्वाड देश जुटाएंगे $20 अरबआयात शुल्क में बढ़ोतरी व युद्ध संकट के बावजूद निवेश जारी रखेगी टाइटन, चुनौतियों से निपटने की तैयारी में जुटी कंपनी

बाइडन की नेतन्याहू के प्रति नाराजगी बढ़ी, कहा दो टूक बातचीत की जरूरत

Advertisement

बेनेट ने बाइडन के संबोधन पर उन्हें बधाई दी और राष्ट्रपति से गाजा में बढ़ती मानवीय चिंताओं को लेकर नेतन्याहू पर दबाव बनाने का अनुरोध किया।

Last Updated- March 09, 2024 | 12:27 PM IST
Biden says progress on India-Middle East-Europe Economic Corridor could be one of the reasons for Hamas' attack on Israel

इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से नाराजगी बढ़ती जा रही है और यह बात हाल में उनकी एक बातचीत से सामने आई। दरअसल डेमोक्रेटिक नेता ने एक सांसद से बातचीत में कहा कि उनके और इजराइली नेता के बीच अब ‘‘दो टूक’’ बातचीत होने की जरूरत है।

इस बातचीत के दौरान वहां माइक चालू था और इस प्रकार उनकी बात सार्वजनिक हो गई। बाइडन ने बृहस्पतिवार रात को ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन के बाद सदन में सीनेटर माइकल बेनेट से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की।

बेनेट ने बाइडन के संबोधन पर उन्हें बधाई दी और राष्ट्रपति से गाजा में बढ़ती मानवीय चिंताओं को लेकर नेतन्याहू पर दबाव बनाने का अनुरोध किया। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और परिवहन मंत्री पेटे बटिगीज भी इस संक्षित वार्तालाप में शामिल रहे। इस पर बाइडन ने नेतन्याहू के उपनाम का इस्तेमाल करते हुए कहा, ‘‘मैंने उनसे, बीबी से कहा है कि इसे दोहराओ मत। आपको और मुझे दो टूक बात करनी होगी।’’

इसके बाद पास में खड़े राष्ट्रपति के एक सहायक ने उनके कान में कुछ कहा। ऐसा लगता है कि उन्होंने बाइडन को सतर्क किया कि माइक्रोफोन अभी चालू है। बाइडन ने कहा, ‘‘मैं यहां हॉट माइक पर हूं। अच्छा है।’’

उन्होंने शुक्रवार को इन टिप्पणियों को स्वीकार करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में पत्रकारों से कहा कि वे ‘‘छिप कर’’ उनकी बातचीत सुन रहे थे। अमेरिकी राष्ट्रपति अब सार्वजनिक रूप से नेतन्याहू के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

बृहस्पतिवार को दिए संबोधन में उन्होंने इजराइल से कहा कि वह हमास के खिलाफ अभियान में इस बात का ध्यान रखे कि निर्दोष नागरिक प्रभावित नहीं हों।

 

Advertisement
First Published - March 9, 2024 | 12:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement