facebookmetapixel
Advertisement
मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देशमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटेEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालनाQ1 से पहले पूरी तस्वीर! Titan, DMart, Nykaa समेत रिटेल कंपनियों पर दो ब्रोकरेज की रिपोर्टकच्चे तेल में उछाल से OMC शेयर टूटे, HPCL, BPCL, IOC दबाव में; ONGC पर दांव लगाने की सलाहडॉलर के आगे रुपया पस्त: 20 पैसे की भारी गिरावट के साथ 95.16 तक पहुंचाAxis Bank में टॉप लेवल पर बड़ा बदलाव, 3 सीनियर अधिकारियों ने दिया इस्तीफाIC Electricals IPO Allotment Today: 420x सब्सक्राइब हुआ IPO! आज होगा अलॉटमेंट!, जानें NSE और रजिस्ट्रार पर स्टेटस चेक करने का तरीकाKnack Packaging Listing: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! 10% प्रीमियम पर लिस्टिंग; एक्सपर्ट बोले- अभी बेचें नहीं, आगे भी है दम

बाइडन बेहद समाजवादी राष्ट्रपति हैं : निक्की हैली

Advertisement
Last Updated- March 10, 2023 | 9:19 AM IST
Nikki Haley

रिपब्लिकन पार्टी की भारतीय मूल की राष्ट्रपति पद की दावेदार निक्की हैली ने राष्ट्रपति जो बाइडन के वार्षिक बजट संबंधी प्रस्तावों को लेकर बृहस्पतिवार को उन पर निशाना साधा।

हैली ने कहा कि ये बजट प्रस्ताव समाजवादी प्रवृत्ति का है, जो ‘‘अमेरिका के लिए विनाशकारी’’ है। बाइडन के 69 खरब का बजट पेश करने के बाद हैली ने कहा, “हमें लोगों को कल्याण की राह से काम की राह पर ले जाना चाहिए, लेकिन जो बाइडन काम किए जाने की जरूरत के बिना ही लोगों का कल्याण करने पर जोर दे रहे हैं।”

बाइडन ने अपने वार्षिक बजट में समाज कल्याण के कई उपाय पेश किए हैं और अमीरों पर कर बढ़ाए हैं। ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में हैली ने कहा, “मुझे लगता है कि बाइडन बेहद समाजवादी राष्ट्रपति हैं। वह हर किसी व्यक्ति का पैसा खर्च करने में यकीन करते हैं। हर बात के लिए उनका जवाब कर में वृद्धि करना है।”

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “हमें यथार्थवादी होने की जरूरत है। हम पर 310 खरब अमेरिकी डॉलर का कर्ज है। हम ब्याज के भुगतान के लिए पैसे उधार ले रहे हैं। यह टिकाऊ समाधान नहीं है। वाशिंगटन डीसी में खर्च की समस्या है, जिसे हमें समाप्त करने की जरूरत है।”

हैली ने कहा, “बाइडन को सबसे पहले यह कहना चाहिए था कि हम कोविड-19 (वैश्विक महामारी) से निपटने के लिए आवंटित 500 अरब अमेरिकी डॉलर की उस धनराशि को वापस लेने जा रहे हैं, जो खर्च नहीं हुई।”

उन्होंने कहा, “दूसरी बात जो उन्हें कहनी चाहिए थी, वह यह कि आईआरएस (आंतरिक राजस्व सेवा) एजेंट निर्दोष अमेरिकियों के पीछे पड़ने के बजाय 100 अरब डॉलर के कोविड घोटाले की तह में जाएं और दोषियों का पता लगाएं।”

Advertisement
First Published - March 10, 2023 | 9:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement