facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

कोई साक्ष्य नहीं है कि यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध में चीन रूस का साथ देगा: बाइडन

Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध में चीन रूस का साथ देगा

Last Updated- February 25, 2023 | 10:32 AM IST
Joe Biden

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध में चीन रूस का साथ देगा।

शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में जब बाइडन से यह पूछा गया कि क्या वह इस बात को लेकर चिंतित हैं कि चीन युद्ध में रूस का साथ देगा, तो उन्होंने कहा, ‘‘अब तक इसका कोई साक्ष्य नहीं है।’’

बाइडन ने कहा कि पिछले साल उन्होंने अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग से इस मामले पर विस्तृत चर्चा की थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उन्होंने अभी तक ऐसा किया है।’’

अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने पत्रकारों से कहा है कि उसने चीन को रूस को हथियारों की आपूर्ति करते नहीं पाया है।

पेंटागन के प्रेस सचिव वायु सेना ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने कहा कि उन्नत क्षमताएं, हथियार रखने वाले चीन ने सार्वजनिक रूप से अपनी तटस्थता की घोषणा की है।

Advertisement
First Published - February 25, 2023 | 10:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement