facebookmetapixel
Advertisement
RBI Data: जनवरी-मार्च तिमाही में भारत का करंट अकाउंट सरप्लस $7.1 अरब रहा, लेकिन सालाना घाटा बढ़ाPF का पूरा 100% पैसा कब निकाल सकते हैं? जानिए EPFO के 4 सबसे खास और जरूरी नियमरिटायरमेंट के बाद मिलने वाले लीव एनकैशमेंट पर कितनी टैक्स छूट मिलेगी? जानें इसको लेकर क्या हैं नियमAI की अगली लड़ाई रोबोट्स में, दुनिया के 85% Humanoid Robots बना रहा चीनITR Filing 2026: शेयर, म्युचुअल फंड और प्रॉपर्टी से हुई कमाई पर कैसे भरें टैक्स, जानें आसान तरीकाऔद्योगिक और वेयरहाउसिंग रियल एस्टेट बूम, पहली तिमाही में मांग 13 फीसदी बढ़ीITR Filing 2026: पेंशन और फैमिली पेंशन में कन्फ्यूजन? ITR भरते समय ये गलती पड़ सकती है भारीखाड़ी संकट बढ़ा तो बढ़ेंगी मुश्किलें, भारत के पास 76-80 दिनों का तेल भंडार: हरदीप सिंह पुरीबदल रही निवेश की आदतें, अब बाजार में घरेलू बचत का बड़ा हिस्साWest Asia Crisis: ईरान में फंसे भारतीयों के लिए अलर्ट! दूतावास ने कहा- तुरंत छोड़ें देश, हालात बेहद तनावपूर्ण

बाइडन ने अमेरिका में ‘कोविड-19 से संबंधी राष्ट्रीय आपात स्थिति’ खत्म की

Advertisement

कुछ आपात स्थितियों को पहले ही सफलतापूर्वक खत्म कर दिया गया है

Last Updated- April 11, 2023 | 12:51 PM IST
US Prez Joe Biden

राष्ट्रपति जो बाइडन के सोमवार को कांग्रेस में एक द्विदलीय प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के बाद अमेरिका में कोविड-19 से निपटने के लिए लगाई गई राष्ट्रीय आपात स्थिति को करीब तीन साल बाद खत्म कर दिया गया है।

कुछ सप्ताह बाद ही सार्वजनिक स्वास्थ्य से संबंधित एक अन्य आपात स्थिति की मियाद भी खत्म होने वाली है। राष्ट्रीय आपात स्थिति लगने के बाद सरकार कोविड महामारी से निपटने और देश की अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य एवं कल्याणकारी प्रणाली में सहयोग को लेकर कड़े कदम उठाती है।

कुछ आपात स्थितियों को पहले ही सफलतापूर्वक खत्म कर दिया गया है जबकि अन्य को चरणबद्ध तरीके से खत्म किया जा रहा है। सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति के कारण अमेरिका-मैक्सिको की सीमा पर बेहद कड़े आव्रजन नियम लगाए गए थे जो 11 मई को खत्म होने वाले है।

व्हाइट हाउस ने सोमवार को बयान जारी कर बताया कि बाइडन ने सार्वजनिक रूप से इस (राष्ट्रीय आपात स्थिति से संबंधित) प्रस्ताव का विरोध किया था और अब उन्होंने इसे खत्म करने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। पिछले महीने 23 के मुकाबले 63 वोट से सीनेट में इस प्रस्ताव को पारित किया गया था।

इसके बाद बाइडन ने सांसदों को बताया कि वह इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। प्रशासन ने कहा कि जब यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस राष्ट्रीय आपातकाल को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है तो प्रशासन ने सामान्य प्रक्रियाओं की वापसी के लिए तैयारी में तेजी लाने पर काम किया।

इसी के तहत आवास एवं शहरी विकास विभाग का कोविड-19 संबंधी पृथक-वास संबंधी कार्यक्रम मई में खत्म होने वाला है।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 11:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement