facebookmetapixel
Advertisement
Crude oil price: तेल सप्लाई की चिंता से कच्चा तेल मई के बाद पहली बार 100 डॉलर के पारStocks To Watch Today: Flipkart की फूड डिलीवरी एंट्री, Swiggy का बड़ा फैसला, Hindalco का मेगा निवेश… आज किन शेयरों पर रहेगी नजर?Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा

बाइडन ने पुतिन को ‘युद्ध अपराधी’ कहा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:42 PM IST

यूक्रेन पर रूस के हमले से आम नागरिकों पर हुए विनाशकारी असर के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने रूसी समकक्ष व्लादीमिर पुतिन को ‘एक युद्ध अपराधी” बताया। उनके इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रूस ने इसे किसी राष्ट्राध्यक्ष का ‘अक्षम्य बयानबाजी’ करार दिया। बाइडन की यह टिप्पणी किसी भी अमेरिकी अधिकारी द्वारा पुतिन की कार्रवाई की सबसे कठोर निंदा है। बाइडन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे लगता है कि वह (पुतिन) एक युद्ध अपराधी हैं।’ इसके बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि राष्ट्रपति की टिप्पणियां ही पर्याप्त हैं। वह दिल से बात कर रहे थे और हमने टेलीविजन पर एक अन्य देश में हमले के जरिए एक नृशंस तानाशाह की जिन बर्बर कार्रवाइयों को देखा, वह उसके आधार पर बोल रहे थे।’ इससे पहले बाइडन ने यूक्रेन के लिए 80 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता राशि की घोषणा की और इसी के साथ अमेरिका ने एक सप्ताह से कम समय में यूक्रेन को एक अरब डॉलर मदद की घोषणा की है। मास्को स्थित रूसी सरकार के मुख्यालय क्रेमलिन ने बाइडन की ‘युद्ध अपराधी’ संबंधी टिप्पणी को ‘अक्षम्य बयानबाजी’ बताया। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, ‘हम ऐसे किसी राष्ट्राध्यक्ष की इस तरह की बयानबाजी को अस्वीकार्य और अक्षम्य मानते हैं, जिनके बमों ने दुनिया भर में हजारों लोगों की जान ली है।’    

Advertisement
First Published - March 17, 2022 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement