facebookmetapixel
Advertisement
35 साल बाद सुधारों की नई जरूरत: अब निर्यातकों और आयातकों पर भरोसा जताने का आया समयजेन-ज़ी की चिंगारी कैसे देशभर में फैली, अनोखे आंदोलन ने झुकाई सरकारपेपर लीक पर सरकार का सख्त संदेश, संसद में कल पेश होगा संशोधन विधेयकउदारीकरण के 35 साल: सुधारों ने खोले अवसरों के द्वार, बोले सुनील मित्तल- आजादी के दिन जैसा था 1991 का बजट भाषणपरीक्षा सुधारों पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सभारत ने बनाया पहला स्वदेशी टर्बोजेट इंजन, मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांगदूसरी और तीसरी तिमाही में रिटर्न 1% से ऊपर रहने की उम्मीद: बैंक ऑफ बड़ौदा2030 तक दोगुना होगा माइनिंग और कंस्ट्रक्शन कैपेक्स, भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हबEPFO की UPI सेवा में देरी, अब अगस्त में शुरू हो सकती है PF क्लेम की नई सुविधाभारत की शिक्षा व्यवस्था को नौकरशाही में फेरबदल नहीं, प्रणालीगत सुधारों की जरूरत

गैर वित्तीय कंपनी की स्थिति बेहतर

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:41 PM IST

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में आयी मंदी से जहां सब कोई परेशान नजर आ रहा है वही वहां के व्यापार के वित्तीय आकार को  इससे फायदा होता नजर आ रहा है।


बताया जा रहा है कि व्यापार का वित्तीय दायरा बेहतर हो  गया है। वित्तीय सेवा से अलग कॉरपोरेशन सिसको सिस्टन व कोका कोला अपनी नकदी वसूली को देखकर हैरान है। उन्होंने अल्पावधि के लिए दिए जाने वाले कर्ज को कम कर दिया है।


फेडरल रिजर्व के पूर्व चेयरमैन ने डयूश बैंक द्वारा गत सप्ताह आयोजित एक सम्मेलन में कि वित्तीय सेवाओं से हटकर देखे तो अर्थव्यवस्था एक ठीकठाक स्थिति में नजर आ रही है। फेडरल रिजर्व के वर्तमान प्रमुख एस बर्नान्के भी यही मानते हैं। गत 2 अप्रैल को उन्होंने कानून निमार्ताओं से कहा कि बैंकिंग व शेयर उद्योग के अलावा अन्य उद्योगों की बैलेंस शीट मजबूत नजर आ रही है। यह मजबूती अर्थव्यवस्था के लिए एक शुभ संकेत है।


जानकारों का मानना है कि इन दिनों गैर वित्तीय कंपनियों व वित्तीय कंपनियों में लड़ाई चल रही है। एक तरफ तो मजबूत स्थिति वाली गैर वित्तीय कंपनियां हैं तो  दूसरी तरफ कमजोर होती वित्तीय कंपनियां व हाउसिंग क्षेत्र। ग्रीनस्पान के मुताबिक वे इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकते कि इन दोनों में किसकी जीत होगी और हो सकता है कि अर्थव्यवस्था इस साल की दूसरी छमाही में संघर्षरत नजर आए।


प्रमुख अर्थशास्त्री जॉन लोनस्की कहते हैं, गैर वित्तीय कंपनियां बेहतर स्थिति में इसलिए हैं कि उन्होंने व्यय करने के दौरान अपने खर्च पर एक नियंत्रण रखा। इससे फायदा यह हुआ कि उनकी लागत में बहुत बढ़ोतरी नहीं हुई।ग्रीन स्पान का कहना है कि कई कंपनियां नकदी के लिए बैंक पर निर्भर नहीं थे। अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भी विदेशों में मजबूती मिलने से काफी फायदा हुआ है।


उनका वैश्विक मुनाफा वर्ष 2007 में वर्ष 2000 के मुकाबले 142 फीसदी अधिक था और 1990 के मुकाबले इस मुनाफे में 507 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - April 15, 2008 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement