facebookmetapixel
Advertisement
Caliber Mining IPO: आज से खुला ₹450 करोड़ का IPO, क्या निवेश करना सही रहेगा? जानिए ब्रोकरेज की राय और GMP का हालदेश को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन; जिंद से सोनीपत के बीच की दूरी करेगी तय, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडीहाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में बड़ा मौका, Emkay ने 4 शेयरों पर BUY और 4 पर ADD रेटिंग से शुरू की कवरेजसबको स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मध्य वर्ग पर ध्यान देना जरूरी:नैटहेल्थ की अध्यक्ष संगीत रेड्डी33% तक रिटर्न की उम्मीद! शेयरखान ने इन 7 शेयरों को बनाया फंडामेंटल पिकसंसद के मॉनसून सत्र पेश हो सकते हैं वंदे मातरम, आयकर और MSME समेत 5 नए बिलभारत का हाइड्रोजन ट्रेन का सपना पूरा, पीएम मोदी आज दिखाएंगे पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडीकेंद्रीय मंत्री कृ​षि चौहान ने वैज्ञानिकों से कहा, जीएम फसल का विकल्प तलाशेंसोने में लौटी तेजी, चांदी की चमक फीकी; जानें MCX और Comex पर ताजा भावक्या Adani Ports और JSW Infra में अभी भी है कमाई का मौका? मोतीलाल ओसवाल ने बताईं BUY की बड़ी वजहें

बांग्लादेश न्यायाधिकरण ने हसीना को अभ्यारोपित किया

Advertisement

विरोध प्रदर्शनों को हिंसक रूप से दबाने में उनकी कथित भूमिका के लिए सामूहिक हत्या सहित कई आरोपों में अभ्यारोपित किया।

Last Updated- June 01, 2025 | 11:18 PM IST
Bangladesh PM Sheikh Hasina

बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और दो अन्य व्यक्तियों को पिछले वर्ष छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों को हिंसक रूप से दबाने में उनकी कथित भूमिका के लिए सामूहिक हत्या सहित कई आरोपों में अभ्यारोपित किया।

रविवार की कार्यवाही का मतलब है कि हसीना के खिलाफ उनकी अनुपस्थिति में मुकदमा शुरू किया जाएगा। यह कार्यवाही विरोध प्रदर्शनों के बाद हसीना सरकार के सत्ता से हटने के लगभग 10 महीने बाद शुरू हुई।

अभियोजन पक्ष द्वारा औपचारिक रूप से हसीना पर विरोध प्रदर्शनों को क्रूर तरीके से नियंत्रित करने का प्रयास करने का आरोप लगाये जाने के बाद तीन सदस्यीय आईसीटी पीठ ने कहा, ‘हम आरोपों को संज्ञान में लेते हैं।’

न्यायाधिकरण ने इसके साथ ही हसीना और तत्कालीन गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल के खिलाफ नया गिरफ्तारी वारंट जारी किया। मामले में तीसरे आरोपी एवं तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून हिरासत में हैं और उनकी उपस्थिति में मुकदमा चलेगा। 

Advertisement
First Published - June 1, 2025 | 11:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement