facebookmetapixel
Advertisement
औद्योगिक और वेयरहाउसिंग रियल एस्टेट बूम, पहली तिमाही में मांग 13 फीसदी बढ़ीITR Filing 2026: पेंशन और फैमिली पेंशन में कन्फ्यूजन? ITR भरते समय ये गलती पड़ सकती है भारीखाड़ी संकट बढ़ा तो बढ़ेंगी मुश्किलें, भारत के पास 76-80 दिनों का तेल भंडार: हरदीप सिंह पुरीबदल रही निवेश की आदतें, अब बाजार में घरेलू बचत का बड़ा हिस्साWest Asia Crisis: ईरान में फंसे भारतीयों के लिए अलर्ट! दूतावास ने कहा- तुरंत छोड़ें देश, हालात बेहद तनावपूर्णBrent Crude: FY27 में महंगा रह सकता है कच्चा तेल, ब्रोकरेज ने बढ़ाया अनुमानPLI, PM MITRA और FTA का तिहरा फायदा! इन टेक्सटाइल शेयरों पर 42% तक अपसाइड का अनुमान3 दिन में 15% टूटा शेयर, Rajesh Exports को लेकर क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंता?Aadhaar-PAN Rule: मरने के बाद Aadhaar और PAN कार्ड का क्या होता है? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये अहम बातHAL, BEL: ₹70,000 करोड़ की पनडुब्बी डील से चमकेंगे डिफेंस शेयर? ब्रोकरेज ने चुने ये 4 पसंदीदा स्टॉक्स

अपने सैन्य ठिकानों की सुरक्षा को लेकर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 12:54 PM IST
US military base

अमेरिका ने एक चीनी कंपनी द्वारा उत्तरी डकोटा में उसके वायु सेना अड्डे के करीब संयंत्र बनाने की कोशिशों को लेकर उपजे विवाद के बीच देश के आठ सैन्य ठिकानों के पास संपत्ति खरीदने के नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है।

इस बदलाव के तहत, विदेशी नागरिकों और कंपनियों को आठों सैन्य ठिकानों के 160 किलोमीटर के दायरे में कोई भी भूखंड खरीदने के लिए अमेरिकी प्रशासन की मंजूरी लेने की जरूरत पड़ेगी। कोषागार विभाग का निवेश सुरक्षा कार्यालय शुक्रवार को नियमों में बदलाव से संबंधित यह प्रस्ताव पेश करेगा।

यह प्रस्ताव अमेरिकी कंपनियों और विदेशी निवेशकों के बीच व्यापारिक समझौतों की जांच करने वाली विदेशी निवेश संबंधी समिति को अतिरिक्त शक्तियां प्रदान करेगा, जिससे वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए किसी संपत्ति की बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही पक्षों पर समझौते की शर्तों में बदलाव करने का दबाव बनाने में सक्षम हो जाएगी।

अमेरिका में चीनी कंपनी फूफेंग ग्रुप द्वारा ग्रांड फोक्स वायु सेना अड्डे से लगभग 19 किलोमीटर की दूरी पर 70 करोड़ डॉलर की लागत से मक्का प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की योजना को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इस वायु सेना अड्डे से हवाई और अंतरिक्ष, दोनों ही अभियानों का संचालन किया जाता है।

परियोजना के बढ़ते विरोध के बीच उत्तरी डकोटा के गवर्नर डग बर्गम और सीनेटर जॉन होवेन व केविन क्रेमर ने इससे होने वाले सुरक्षा खतरों को लेकर सवाल उठाए तथा संघीय सरकार से फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की थी।

अमेरिकी वायु सेना द्वारा उक्त संयंत्र से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा होने की आशंका जताए जाने के बाद इसके निर्माण की योजना ठंडे बस्ते में डाल दी गयी थी।

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 12:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement