facebookmetapixel
Advertisement
CGHS Rules: ₹3,000 तक की जांच के लिए क्या जरूरी है रेफरल? सरकारी कर्मचारी-पेंशनर्स समझें नए नियमUS-ईरान की भिड़ंत में फिर उबला क्रूड! $90 के पार निकला भाव, एक्सपर्ट बोले- आगे और बढ़ेंगे दामShankesh Jewellers IPO: पैसा लगाएं या नहीं? ₹367 करोड़ के IPO पर ब्रोकरेज की राय बंटी, ग्रे मार्केट में भी फीका रिस्पॉन्सटैक्स के नाम पर खाली हो सकता है बैंक खाता! 6,000 रुपये वाले फर्जी मैसेज से रहें सावधान1 साल के लिए कहां लगाएं पैसा? 444 दिन की FD पर SBI, PNB और BOB दे रहे कितना ब्याज, जानें पूरा हिसाबIPO मार्केट में NSE तोड़ेगा रिकॉर्ड! ₹5.26 लाख करोड़ के वैल्युएशन पर इश्यू लाने की तैयारी‘द केरला स्टोरी’ बनाने वाली कंपनी का IPO खुला, ₹282 करोड़ जुटाने की योजना; निवेश से पहले चेक करें प्राइस बैंड, GMPखुलने जा रहा नया IPO; ₹825 करोड़ जुटाने का है प्लान, कब होगी लिस्टिंग?15 अगस्त तक बारिश की कमी 13%, खरीफ बुवाई पर दिख रहा असर; धान का रकबा घटाइंफ्रा-मैन्युफैक्चरिंग की मांग से बनी रह सकती है मेटल शेयरों की चमक, इन 2 स्टॉक्स पर BUY की राय

अमेरिका ने पिछले वर्ष 1,40,000 भारतीय छात्रों को वीजा जारी किए: अधिकारी

Advertisement

स्टफ्ट ने कहा कि 2024 के लिए प्रतीक्षा अवधि को कम करने के उद्देश्य से अमेरिका अब भी बहुत मेहनत कर रहा है

Last Updated- November 29, 2023 | 1:13 PM IST
US Visa- अमेरिकी वीजा
Representative Image

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने भारत के लोगों के साथ संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से पिछले वर्ष 1,40,000 से अधिक भारतीय छात्रों को वीजा जारी किए हैं ।

साथ ही अमेरिकी प्रशासन वीजा के वास्ते साक्षात्कार के लिए प्रतीक्षा अवधि को कम करने के लिए कई कदम उठा रहा है। वीजा सेवाओं के लिए उप सहायक विदेश मंत्री जूली स्टफ्ट ने ‘पीटीआई’ से एक साक्षात्कार में कहा कि भारत में अमेरिकी मिशन ने यह सुनिश्चित करने के लिए सप्ताह में छह-सात दिन काम किया कि छात्रों की कक्षाएं शुरू होने से पहले उनका साक्षात्कार ले लिया जाए।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष अमेरिका ने भारत से आ रही मांगों को पूरा करने के लिए भारी प्रयास किया। स्टफ्ट ने कहा,‘‘ हमने इस वर्ष भारत में जो किया, उससे हम वास्तव में गौरवान्वित हैं। मेरा मानना है कि इतिहास में पहली बार हमने भारत में दस लाख वीजा जारी करने का लक्ष्य रखा और न केवल हमने इसे पूरा किया, बल्कि यह काम कई महीने पहले ही कर लिया गया। इस प्रकार संख्या इससे कहीं आगे जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत से इस वर्ष अमेरिका आने के लिए कामगारों, चालक दल के सदस्यों तथा छात्रों के आवेदन की रिकॉर्ड संख्या है।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका वीजा के वास्ते साक्षात्कार के लिए प्रतीक्षा अवधि को कम करने के लिए कई कदम उठा रहा है। स्टफ्ट ने कहा,‘‘ मुझे उम्मीद है कि इस वर्ष इसमें कमी आएगी यानी हमारे इस वित्त वर्ष में। लेकिन हम प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों को भारत भेज रहे हैं….।’’

‘फॉरेन प्रेस सेंटर’ द्वारा आयोजित विदेशी पत्रकारों के एक समूह के साथ बातचीत के दौरान स्टफ्ट ने कहा कि अमेरिका ने 2023 में अब तक एक करोड़ से अधिक वीजा जारी किए हैं जो कि उसके अनुमान से 20 लाख अधिक हैं और यह उसके विदेशी मिशनों के लिए अब तक की सर्वाधिक वीजा संख्या है।

स्टफ्ट ने कहा कि 2024 के लिए प्रतीक्षा अवधि को कम करने के उद्देश्य से अमेरिका अब भी बहुत मेहनत कर रहा है।

Advertisement
First Published - November 29, 2023 | 1:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement