Skip to content
  शुक्रवार 3 फ़रवरी 2023
Trending
February 3, 2023Amul Milk Price Hike: गुजरात को छोड़कर बाकी सभी बाजारों में दो रुपये प्रति लीटर बढ़े दूध के दामFebruary 3, 2023बैंकिंग क्षेत्र को बजट का करना चाहिए स्वागतFebruary 3, 2023राजकोषीय और चुनावी दोनों नजरियों से बेहतर है बजटFebruary 3, 2023बदलना होगा तरीकाFebruary 3, 2023निकासी और एफपीओ रद्द‍ होने से रुपया टूटाFebruary 3, 2023एमार और मदरसन की सूची में अदाणीFebruary 3, 2023‘बैंक-बीमा क्षेत्र में निवेश बेहद कम’February 3, 2023अदाणी एंटरप्राइजेज के कमर्शियल पेपर जल्द होंगे परिपक्वFebruary 3, 2023पूंजी जुटाने पर नए सिरे से सोचेगी अदाणी एंटरप्राइजेजFebruary 3, 2023अदाणी ग्रीन के डॉलर बॉन्ड जंक स्तर से नीचे!
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  अंतरराष्ट्रीय  यूक्रेन के सूमी से निकाले गए सभी छात्र
अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन के सूमी से निकाले गए सभी छात्र

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —March 8, 2022 11:11 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि युद्धग्रस्त यूक्रेन के सूमी शहर से सभी भारतीय छात्रों को निकाल लिया गया है और छात्र बसों में सवार हो कर पोलतावा शहर के लिए रवाना हो गए हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने सूमी से सभी भारतीय छात्रों को निकाल लिया है। वे अभी पोलतावा शहर के लिए रास्ते में हैं जहां से वे पश्चिमी यूक्रेन के लए रेलों पर सवार होंगे।’   उन्होंने कहा कि ऑपरेशन गंगा अभियान के तहत उड़ानों में उन्हें भारत वापस लाया जाएगा। भारत, 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले शुरू होने के बाद से, पूर्वी यूरोपीय देश में फंसे 17,100 से अधिक भारतीय छात्रों को अब तक वापस ले आया है। सूमी में रूसी और यूक्रेनी सैनिकों के बीच कई दिनों से जंग चल रही है।  इससे पहले, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन के सूमी शहर से भारतीय छात्रों को निकालना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘मैंने नियंत्रण कक्ष में बात की है, बीती रात तक सूमी में 694 भारतीय छात्र थे। वे सभी आज बसों से पोलतावा के लिए रवाना हो गए हैं।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादीमिर जेलेंस्की से फोन पर बात की थी और सूमी से भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने के तरीकों पर चर्चा की थी, जो पूर्वी यूरोपीय देश पर रूस के हमले के बाद वहां फंस गए हैं।  यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने सोमवार को कहा था कि सूमी में फंसे भारतीय छात्रों की पोलतावा से होते हुए पश्चिमी सीमाओं तक सुरक्षित निकासी में समन्वय के लिए मिशन का एक दल पोलतावा शहर में तैनात है।
भारतीय स्वदेश पहुंचे
रोमानिया के सुसेवा से दो नागरिक उड़ानों से मंगलवार को 410 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया। नागर विमानन मंत्रालय ने यह जानकारी दी। रूसी सैन्य हमले के कारण यूक्रेन का हवाई क्षेत्र  24 फरवरी से बंद है। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड जैसे पड़ोसी देशों में पहुंचने के बाद विमानों के जरिये भारत लाया जा रहा है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, यूक्रेन के पड़ोसी देशों से भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन गंगा के तहत सुसेवा से दो विशेष नागरिक उड़ानों द्वारा आज (8 मार्च) 410 भारतीयों को एयरलिफ्ट किया गया है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने कहा कि उसने युद्धग्रस्त देश में माइकोलाइव बंदरगाह पर फंसे 75 भारतीय नाविकों में से 52 को निकाल लिया है। उसने यह भी बताया कि बाकी के 23 नाविकों को निकालने का मंगलवार को प्रयास किया जाएगा। भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘दूतावास ने माइकोलाइव बंदरगाह पर फंसे 75 भारतीय नाविकों को निकालने के लिए हस्तक्षेप किया। कल दूतावास ने बसों की व्यवस्था की जिससे लेबनान के दो और सीरिया के तीन नाविकों समेत कुल 57 नाविकों को निकाला गया।’ उसने कहा, ‘मार्ग संबंधी अड़चनों से बाकी के 23 नाविकों को निकालने में बाधा आई।’
यूक्रेन से मध्य प्रदेश के 496 निवासी अब तक सुरक्षित वापस अपने घर लौट चुके हैं।

रूस पर अमेरिका का बढ़ेगा प्रतिबंध
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के जवाब में रूसी अर्थव्यवस्था पर शिकंजा कसने के मद्देनजर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूसी तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादीमिर जेलेंस्की ने अमेरिका और पश्चिमी देशों से कई बार रूसी आयात में कटौती का अनुरोध किया है जिसके बाद अमेरिका यह कदम उठाने की तैयारी कर रहा है।
यूरोप अपनी खपत की करीब एक-तिहाई प्राकृतिक गैस रूस से लेता है। वहीं दूसरी तरफ चीन के राष्ट्रपति ने रूस पर पाबंदियों की आलोचना की है। चीन ने कहा है कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैकों और जर्मनी के चांसलर ओलाफ शॉल्त्स के साथ वार्ता में यूक्रेन के खिलाफ हमले के लिए रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों की आलोचना करते हुए इसे सभी पक्षों के लिए नुकसानदेह बताया। चीन ने रूस का समर्थन करते हुए अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को संघर्ष भड़काने के लिए दोषी ठहराया है।
इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को तीन बाल्टिक देशों की अपनी यात्रा पूरी की और रूस के यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच सोवियत संघ का हिस्सा रहे देशों को नाटो की सुरक्षा का आश्वासन दिया।

400 नागरिकों की मौत
यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने रूस के हमलों से हुए नुकसान और लोगों के हताहत होने के संबंध में नया अनुमान जारी किया है। उन्होंने कहा कि रूस की सेना के हमलों में 38 लोग मारे गए और 70 से अधिक घायल हो गए। रेजनिकोव ने एक वीडियो संदेश में कहा कि अब तक कुल मिलाकर कम से कम 400 असैन्य नागरिकों की मौत हो गई और 800 घायल हो गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को मंगलवार को ब्रिटिश संसद के सदस्यों को डिजिटल माध्यम से संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमंस के स्पीकर सर लिंडसे होयले ने इसकी पुष्टि की।     

रक्षा और आर्थिक संबंध मजबूत करना जरूरी : ब्रिटिश विदेश मंत्री
ब्रिटेन ने सोमवार को कहा कि रूस-यूक्रेन संकट पर भारत का रुख रूस पर उसकी निर्भरता का परिचायक है और आगे की राह यह सुनिश्चित करना है कि भारत एवं ब्रिटेन के बीच आर्थिक एवं रक्षा संबंध मजबूत हों। ब्रिटेन के संसद की विदेश मामलों की समिति (एफएसी) की सुनवाई के दौरान भारत के रुख के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्री लिज ट्रस ने यह बात कही। यह समिति विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय के प्रशासन एवं नीति की समीक्षा के लिए जिम्मेदार होती है और इसमें सभी दलों के सदस्य होते हैं।

नागरिकप्रतिबंधभारतीय छात्रयूक्रेनरूसरोमानियाव्लादीमिर पुतिनसूमी
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया में 5 डॉलर के नोट पर नहीं दिखेंगे King Charles III

February 2, 2023 12:39 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

ICET meeting: डोभाल की अमेरिकी यात्रा ने भारत-अमेरिका सहयोग को गति देने का आधार तैयार किया

February 1, 2023 11:45 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

इस साल अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं पीएम मोदी, बाइडेन ने भेजा न्योता

February 1, 2023 9:36 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

अदाणी समूह के साथ हाइफा पोर्ट समझौता ‘बड़ा माइलस्टोन’ : इजराइली पीएम नेतन्याहू

January 31, 2023 9:07 PM IST0
अन्य समाचार

Budget 2023: कोरोना महामारी के समय कोई भूखा नहीं रहा, 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज दिया- सीतारमण

February 1, 2023 11:41 AM IST0
अन्य समाचार

Budget 2023: बजट से पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने लगाई छलांग, निफ्टी भी चढ़ा

February 1, 2023 10:47 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

इस साल अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं पीएम मोदी, बाइडेन ने भेजा न्योता

February 1, 2023 9:36 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

अदाणी समूह के साथ हाइफा पोर्ट समझौता ‘बड़ा माइलस्टोन’ : इजराइली पीएम नेतन्याहू

January 31, 2023 9:07 PM IST0
अन्य समाचार

Economic Survey 2023: कमोडिटी की कीमतें अधिक होने से और बढ़ सकता है करंट अकाउंट डेफिसिट

January 31, 2023 2:05 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

अदाणी समूह इजरायल में मनाएगा सफलता का जश्न, प्रधानमंत्री नेतन्याहू करेंगे शिरकत

January 30, 2023 5:08 PM IST0

Trending Topics


  • Gold Prices Today
  • Stock Market Update
  • Adani Enterprises Share Price
  • Rupee vs Dollar
  • Stocks To Watch
  • Adani FPO
  • New Income Tax Regime
  • Online Gaming | Budget 2023
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


Amul Milk Price Hike: गुजरात को छोड़कर बाकी सभी बाजारों में दो रुपये प्रति लीटर बढ़े दूध के दाम

February 3, 2023 10:29 AM IST

बैंकिंग क्षेत्र को बजट का करना चाहिए स्वागत

February 3, 2023 10:20 AM IST

राजकोषीय और चुनावी दोनों नजरियों से बेहतर है बजट

February 3, 2023 10:10 AM IST

बदलना होगा तरीका

February 3, 2023 9:53 AM IST

निकासी और एफपीओ रद्द‍ होने से रुपया टूटा

February 3, 2023 9:43 AM IST

Latest News


  • Amul Milk Price Hike: गुजरात को छोड़कर बाकी सभी बाजारों में दो रुपये प्रति लीटर बढ़े दूध के दाम
    by भाषा
    February 3, 2023
  • बैंकिंग क्षेत्र को बजट का करना चाहिए स्वागत
    by तमाल बंद्योपाध्याय
    February 3, 2023
  • राजकोषीय और चुनावी दोनों नजरियों से बेहतर है बजट
    by ए के भट्टाचार्य
    February 3, 2023
  • बदलना होगा तरीका
    by बीएस संपादकीय
    February 3, 2023
  • निकासी और एफपीओ रद्द‍ होने से रुपया टूटा
    by भास्कर दत्ता
    February 3, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60165.98 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60166
2340.39%
निफ्टी60166
2340%
सीएनएक्स 50014832
-80.05%
रुपया-डॉलर81.80
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Aegis Logistics384.907.27
AAVAS Financiers1935.504.04
Titan Company2395.603.93
eClerx Services1508.353.86
EPL Ltd152.203.05
IndusInd Bank1106.202.86
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Aegis Logistics383.606.96
eClerx Services1528.505.21
Titan Company2391.153.60
AAVAS Financiers1926.003.47
IndusInd Bank1112.003.36
EPL Ltd152.753.35
आगे पढ़े  

# TRENDING

Gold Prices TodayStock Market UpdateAdani Enterprises Share PriceRupee vs DollarStocks To WatchAdani FPONew Income Tax RegimeOnline Gaming | Budget 2023Union Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us