facebookmetapixel
Advertisement
CBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देशACC Cement Q1 Results: मुनाफा 61% गिरकर ₹147 करोड़ पर आया, रेवेन्यू भी 8.22% हुआ कम1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के 35 साल पूरे, क्या बदला और आगे की क्या बदलने की जरूरत हैसहकारी मॉडल और एग्रीवोल्टेइक्स से बदलेगी खेती, किसानों की आय बढ़ाने यही है नया फॉर्मूलाEditorial: ऑफलाइन पेमेंट के लिए बेहतर साइबर सुरक्षा और मजबूत नियमों की दरकारCryptocurrency से हुई कमाई? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियम!

यूक्रेन से तीन उड़ानें संचालित करेगी एयर इंडिया

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:11 PM IST

एयर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले हफ्ते भारत से यूक्रेन के बीच तीन उड़ानें संचालित करेगी। विमानन कंपनी ने बताया कि ये उड़ानें 22, 24 और 26 फरवरी को यूक्रेन रवाना की जाएंगी। रूस ने नौसेना अभ्यास के लिए काला सागर में युद्धपोत भेजने के अलावा यूक्रेन से सटी सीमा पर लगभग एक लाख सैनिक तैनात कर रखे हैं, जिससे यूक्रेन पर रूस के संभावित हमले को लेकर नाटो देशों की चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि, रूस यूक्रेन पर हमले की किसी भी योजना से लगातार इनकार करता आ रहा है।
विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को जरूरी सूचना एवं मदद उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को एक कंट्रोल रूम स्थापित किया था। इसके अलावा, यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने पूर्वी यूरोपीय देश में भारतीयों की मदद के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन भी स्थापित की है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने ट्विटर पर बताया कि वह भारत और यूक्रेन के बॉरिस्पिल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बीच 22, 24 और 26 फरवरी को तीन उड़ानें संचालित करेगी। कंपनी ने आगे लिखा, ‘एअर इंडिया के बुकिंग कार्यालयों, वेबसाइट, कॉल सेंटर और अधिकृत ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से बुकिंग शुरू कर दी गई है।’    

पूर्वी यूक्रेन में विद्रोही नेता ने लोगों को निकाले जाने की घोषणा की
पूर्वी यूक्रेन में बढ़ते तनाव के बीच एक अलगाववादी नेता ने नागरिकों को रूस भेजने की घोषणा की है। दोनेत्स्क क्षेत्र में अलगाववादी सरकार के प्रमुख देनिश पुशिलिन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि पहले महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को निकाला जाएगा तथा रूस ने उन्हें ठहराने के लिए आवश्यक सुविधाएं तैयार की हैं। यह कदम हाल के दिनों में क्षेत्र में यूक्रेन के सरकारी बलों और रूस समर्थित विद्रोहियों के बीच गोलाबारी में वृद्धि के बीच आया है। इससे पश्चिमी आशंकाओं को बल मिला है कि रूस इस बहाने हमला कर सकता है। पूर्वी यूक्रेन में 2014 में हुए अलगाववादी संघर्ष में 14,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।    

Advertisement
First Published - February 19, 2022 | 12:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement