facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

ब्रिटेन-भारत कारोबार आयोग की स्थापना पर बनी सहमति

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:07 PM IST

ब्रिटेन के सबसे बड़े कारोबारी संगठन – ब्रिटिश उद्योग परिसंघ (सीबीआई) और इसके भारतीय समकक्ष – भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने ब्रिटेन-भारत व्यापार समझौते और विभिन्न उद्योगों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक नया संयुक्त आयोग – ‘ब्रिटेन-भारत कारोबार आयोग’ स्थापित करने पर सहमति जताई है।
एक आधिकारिक बयान में सोमवार को कहा गया कि सीबीआई और सीआईआई के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत आयोग चर्चा के लिए एक महत्त्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मुक्त व्यापार समझौते से दोनों देशों के कारोबारों को लाभ मिल रहा है।
यह समूह भारत और ब्रिटेन में मंत्री स्तर पर जमीनी स्तर की कारोबारी सूचना प्रदान करने में मदद करेगा और दोनों पक्षों के बीच सामंजस्य, बाजार तक पहुंच में अवरोधों के संबंध में निरंतर नजर रखेगा।
हाल ही में भारत की यात्रा के दौरान ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने घोषणा की थी कि मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) इस साल अक्टूबर में पूरा होने के आसार हैं। भारत और ब्रिटेन सरकार के बीच बातचीत चल रही है। इस एफटीए के लिए पहले और दूसरे दौर की बातचीत क्रमश: जनवरी और मार्च में हुई थी। तीसरे दौर की बातचीत पिछले सप्ताह नई दिल्ली में संपन्न हुई है।

Advertisement
First Published - May 9, 2022 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement