facebookmetapixel
Advertisement
EPFO New Rules: नौकरी बदलने वालों को बड़ी राहत! अब अपने आप ट्रांसफर होगा PF; जानिए EPS का पैसा कब निकाल सकते हैंएक ही फंड से वैल्यू और ग्रोथ दोनों का फायदा! Abakkus MF के लार्ज एंड मिड कैप फंड में ₹500 से निवेश शुरूCabinet Decision: भारत को मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग सुपरपावर बनाने की तैयारी, ₹62500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरीकैबिनेट ने दी Semicon 2.0 को मंजूरी,₹1.27 लाख करोड़ से भारत बनेगा ग्लोबल सेमीकंडक्टर हबयूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा भारत? कैबिनेट ने दी नई नीति को मंजूरीरेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! IRCTC की नई वेबसाइट में मिलेंगे ये खास फीचर्सजून में कार से लेकर बाइक तक बिक्री में तेजी, एक्सपर्ट ने चुने ऑटो सेक्टर के पसंदीदा शेयरPF Withdrawal Rules: नौकरी करते हुए भी निकाल सकते हैं पैसा, कब-कब मिलती है निकासी की मंजूरीIndia-UK FTA आज से लागू; स्कॉच व्हिस्की, कारें मिलेंगी सस्ती, स्टील, IT सेक्टर को भी बड़ी राहतNuvoco Share Price: दमदार नतीजों के बाद एक दिन में 13% चढ़ा शेयर, ब्रोकरेज बोले अभी और दम बाकी

डच पोर्ट के पास जलते जहाज से बचाए गए 20 भारतीय सुरक्षित लौटे घर

Advertisement

पोत जर्मनी से मिस्र जा रहा था और 25 जुलाई को उसमें आग लगने से चालक दल के एक भारतीय सदस्य की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे।

Last Updated- August 04, 2023 | 4:09 PM IST

नीदरलैंड के पास एक मालवाहक पोत में भीषण आग लगने के बाद बचाए गए भारतीय चालक दल के 20 घायल सदस्य सुरक्षित घर लौट आए हैं। वहीं, घटना में मारे गए एक नाविक के पार्थिव शरीर को वापस लाया जा रहा है। भारतीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस कार्गो जहाज में करीब 3,800 कारें लदी हुई थीं। पोत फ्रेमेंटल हाईवे पनामा में पंजीकृत था। पोत जर्मनी से मिस्र जा रहा था और 25 जुलाई को उसमें आग लगने से चालक दल के एक भारतीय सदस्य की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे। चालक दल के सभी सदस्य भारतीय थे।

हेग में भारतीय दूतावास ने मंच एक्स पर कहा, “जहाज फ्रेमेंटल हाईवे से बचाए गए 20 भारतीय पिछले सप्ताह सुरक्षित रूप से भारत पहुंच गए। इस कठिन समय में समर्थन और सहायता के लिए डच अधिकारियों के साथ-साथ हमारे नाविकों को उनके धैर्य और साहस के लिए धन्यवाद।” पहले, मंच एक्स का नाम ट्विटर था।

दूतावास ने कहा कि इस घटना में मारे गए एक सदस्य के पार्थिव शरीर को वापस भेजा जा रहा है। डच तटरक्षक बल ने जोर दिया कि जहाज पर आग लगने का कारण अज्ञात है। लेकिन एक बचावकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है जिसमें कहा गया कि एक इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी से आग शुरू हुई।

बीबीसी के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि एक इलेक्ट्रिक वाहन में विस्फोट भी हुआ। जहाज पर लदी कुल 3,783 कारों में से 498 इलेक्ट्रिक गाड़ियां थीं।

Advertisement
First Published - August 4, 2023 | 4:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement