facebookmetapixel
Advertisement
बिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटकाPM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्सदिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौतअमेरिका-ईरान जंग में नया मोड़: 13 दिनों की बमबारी के बाद थमे एयरस्ट्राइक, क्या रुकेगी 5 महीने पुरानी जंग?छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारी

आज PM मोदी ने सिंकदराबाद-विशाखापत्तनम Vande Bharat को दिखाई हरी झंडी

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सिकंदराबाद को विशाखापत्तनम से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाई।

Last Updated- January 15, 2023 | 3:39 PM IST
Vande Bharat Express

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यानी 15 जनवरी को सिकंदराबाद और विशाखापत्तनम के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की जाने वाली आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सिकंदराबाद को विशाखापत्तनम से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाई।

यह ट्रेन लगभग 700 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए दो तेलुगु भाषी राज्यों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली पहली ट्रेन होगी। यह आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम, राजमुंदरी और विजयवाड़ा स्टेशनों और तेलंगाना के खम्मम, वारंगल और सिकंदराबाद स्टेशनों पर रुकेगी।

स्वदेशी रूप से डिजाइन यह ट्रेन अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है और उपयोगकर्ताओं को तेज, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करेगी। ज्ञात हो कि पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई गई थी। पिछले साल दिसंबर महीने में प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। यह वंदे भारत श्रृंखला की सातवीं ट्रेन थी।

Advertisement
First Published - January 15, 2023 | 8:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement