facebookmetapixel
Advertisement
कैंसर इलाज में Lupin की नई रणनीति! 2 ऑन्कोलॉजी प्रोग्राम हुए अलग, Kaveri Therapeutics जुटाएगी फंडStocks To Watch Today: आज किन शेयरों पर रखें नजर? Maruti ने बढ़ाए दाम, PC Jeweller ने चुकाया कर्ज, JSW Energy का बड़ा दांवरुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाई

Telangana: PM मोदी आज तेलंगाना को देंगे 6100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

Advertisement

मोदी ने ट्वीट के जरिए बताया कि वह आज वारंगल जा रहे हैं और यहां 6,100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

Last Updated- July 08, 2023 | 10:37 AM IST
Prime Minister Narendra Modi on International Yoga Day

PM Modi Telangana Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और वाराणसी में जनसभाओं को संबोधित करने तथा वाराणसी में रात्रि विश्राम करने के बाद शनिवार सुबह तेलंगाना के वारंगल रवाना हुए।

मोदी ने ट्वीट किया, “एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वारंगल जा रहा हूं, जहां हम 6,100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में राजमार्ग से लेकर रेलवे तक विभिन्न क्षेत्रों की परियोजनाएं शामिल हैं, जो तेलंगाना के लोगों को लाभ पहुंचाएंगी।”

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को वाराणसी में कहा था कि पिछली सरकारों में कल्याणकारी योजनाएं वातानुकूलित कमरों में बैठकर बनाई जाती थीं, बिना यह जाने कि जमीन पर उनका (योजनाओं का) क्‍या असर हो रहा है। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सच्ची धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय का उदाहरण बताया था।

मोदी ने कहा था, “पिछली सरकारें जमीनी हकीकत का जायजा लिए बिना, वातानुकूलित कमरों में बैठकर अपनी योजनाएं बनाती थीं, लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने संवाद की एक नयी परंपरा शुरू की है।” वाराणसी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री का दूसरा पड़ाव था। इससे पहले, गोरखपुर में उन्होंने गीता प्रेस के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम को संबोधित किया था।

साथ ही गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर उन्होंने दो नयी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई थी। दोनों ही शहरों में मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का अनावरण किया था। इस दौरान, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार देर शाम भाजपा कार्यकर्ताओं से उनका कुशल-क्षेम जाना और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए जीत का मंत्र दिया।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, वाराणसी के वाजिदपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद मोदी ने शुक्रवार रात बरेका के अतिथि गृह में काशी क्षेत्र के भाजपा नेताओं के साथ टिफिन बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी के अलावा शहर के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ताओं सहित करीब 120 लोग शामिल हुए।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र दिया और पार्षदों को लगातार जनता के बीच में रहकर कार्य करने को कहा। सूत्रों ने बताया कि बैठक में भाजपा नेता और कार्यकर्ता अपना-अपना टिफिन साथ लेकर आए थे। वहीं, प्रधानमंत्री का भोजन बरेका गेस्ट हाउस की रसोई में तैयार किया गया था।

Advertisement
First Published - July 8, 2023 | 10:37 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement