facebookmetapixel
Advertisement
ट्रक से हर महीने ₹4 लाख की कमाई… खर्च भी ₹4 लाख, फिर ट्रक मालिक मुनाफा कैसे बनाते हैं? समझिए गणितStock Market Today: US-ईरान तनाव से बाजार पर संकट! GIFT Nifty 100+ अंक टूटा, आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल?US-Iran तनाव फिर चरम पर! अमेरिका ने ईरान पर किए हमले; कच्चे तेल की कीमतों में उछालनागपुर से आई बड़ी रिपोर्ट! ट्रक, होम लोन और कारोबार को लेकर सामने आई अच्छी खबरStocks To Watch Today: HCL Tech से Adani तक, आज इन 9 शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरस्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवाल

गर्मियों में नहीं हो बिजली कटौती, पहले से उठाएं कदम: आर के सिंह

Advertisement

विद्युत मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि विद्युत मंत्री ने बिजली कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि गर्मियों के मौसम में बिजली कटौती नहीं की जाए

Last Updated- March 09, 2023 | 1:18 PM IST
RK Singh

केंद्र सरकार ने बिजली कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि गर्मियों के मौसम में बिजली कटौती नहीं की जाए। उसने सभी हितधारकों से बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कदम उठाने को भी कहा।

केंद्रीय विद्युत मंत्री आर के सिंह ने सात मार्च को विद्युत, कोयला एवं रेलवे मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की थी, जिसमें आने वाले मौसम में बिजली की अधिक मांग को पूरा करने समेत विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

विद्युत मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि विद्युत मंत्री ने बिजली कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि गर्मियों के मौसम में बिजली कटौती नहीं की जाए। उन्होंने सभी हितधारकों से स्थिति पर करीब से नजर रखने और आने वाले महीनों में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए पहले से कदम उठाने को भी कहा है।

उन्होंने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) से विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को कोयले के आवंटन के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यवस्था बनाने को भी कहा। प्राधिकरण का अनुमान है कि इस वर्ष बिजली की सर्वाधिक मांग अप्रैल में 229 गीगावॉट रह सकती है।

Advertisement
First Published - March 9, 2023 | 1:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement