facebookmetapixel
Advertisement
NFO Alert: टॉप मेटल कंपनियों में निवेश का मौका, Edelweiss MF के नए ETF में ₹5,000 से शुरुआतEPFO के मेंबर दें ध्यान! बदल गया UAN एक्टिवेट करने का नियम, अब इस ऐप के जरिए होगा सारा कामNFO Alert: हाइब्रिड फंड के साथ AlphaGrep ने MF इंडस्ट्री में रखा कदम, 20 जुलाई तक निवेश के लिए खुलाMarico, Godrej Consumer, Britannia… Q1 रिजल्ट से पहले इन 6 FMCG शेयरों पर बुलिश ब्रोकरेजE20 पेट्रोल से कार इंजन हुआ फेल तो क्या मिलेगा क्लेम? एक्सपर्ट से समझें इंश्योरेंस के असली नियमAadhaar Update: आधार कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर! 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त मिलेगी यह जरूरी सुविधायोगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: नई स्टार्ट अप नीति को मंजूरी, ₹50 लाख तक मिलेगी सहायताVB-G RAM G: मजदूरी बढ़ी, काम के दिन भी बढ़े… फिर भी नई योजना पर क्यों उठ रहे सवाल?Q1 रिजल्ट से पहले इन 2 Insurance Stocks पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा, जानिए किसमें कितनी ग्रोथ की उम्मीदLaser Power & Infra IPO: ₹203-214 तय हुआ प्राइस बैंड, 9 जुलाई से खुलेगा इश्यू; निवेश से पहले जान लें कंपनी की पूरी डिटेल

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी व धुंध से जनजीवन प्रभावित, तापमान शून्य से नीचे

Advertisement
Last Updated- January 03, 2023 | 12:09 PM IST
Winter

कड़ाके की सर्दी व धुंध से राजस्थान के अनेक इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। सोमवार रात फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार रात फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे, चुरू में शून्य से नीचे 0.9 डिग्री, संगरिया में 2.4 डिग्री, पिलानी में 2.6 डिग्री, सीकर में 3.0 डिग्री, गंगानगर में 3.7 डिग्री, नागौर में 4.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 4.9 डिग्री, बीकानेर में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र के अनुसार पूर्वी व उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। राजधानी जयपुर के अनेक इलाकों में भी मंगलवार सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई।

जयपुर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 20.8 व 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चुरू, झुंझुनूं व सीकर सहित कई जिलों में अति शीतलहर जारी रहने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

कड़ाके की सर्दी व धुंध से न केवल यातायात बल्कि आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। अनेक जगह लोग अलाव तापते नजर आए।

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 12:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement