facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

Qualcomm इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स, 6G लेबोरेटरी के लिए रूपरेखा बनाने पर सहमतः Ashwini Vaishnaw

Advertisement

वैष्णव ने यहां क्वालकॉम इंक के चेन्नई डिजाइन सेंटर का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। इस केंद्र को 177.27 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित किया गया है।

Last Updated- March 14, 2024 | 3:31 PM IST
Qualcomm
Representative Image

स्मार्टफोन प्रोसेसर विनिर्माता क्वालकॉम और केंद्र ने औद्योगिक, वाहन और दूरसंचार से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक्स के विकास के लिए एक रूपरेखा बनाने के लिए साझेदारी पर सहमति जताई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री वैष्णव ने कहा कि अमेरिकी कंपनी क्वालकॉम 100 5जी प्रयोगशालाओं की तर्ज पर 6जी प्रयोगशालाएं भी स्थापित करने पर सहमत हुई है। इन प्रयोगशालाओं को केंद्र और राज्य सरकारों के सहयोग से देश में स्थापित किया गया है।

वैष्णव ने यहां क्वालकॉम इंक के चेन्नई डिजाइन सेंटर का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। इस केंद्र को 177.27 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित किया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) गलियारे के नाम से मशहूर पुराने महाबलीपुरम मार्ग पर स्थित यह केंद्र वाई-फाई प्रौद्योगिकियों के पूरक नवाचारों पर ध्यान देने के साथ वायरलेस संपर्क समाधानों में भी विशेषज्ञता हासिल करेगा।

वैष्णव ने क्वालकॉम डिजाइन केंद्र का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस केंद्र से लगभग 1,600 प्रतिभाशाली सेमीकंडक्टर डिज़ाइन टीमें जुड़ेंगी। तमिलनाडु शानदार प्रतिभाओं वाला राज्य है। इसने बहुत सारी अच्छी तकनीकें बनाई हैं और आज का क्वालकॉम डिज़ाइन सेंटर मील का एक और पत्थर है।’’ उन्होंने कहा कि इस केंद्र में सेमीकंडक्टर डिजाइन से जुड़े समूचे काम को अंजाम दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दृष्टिकोण भारत में सेमीकंडक्टर की एक संपूर्ण मूल्य श्रृंखला विकसित करना है जहां डिजाइन, निर्माण और असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग सभी सुविधाएं हों।

Advertisement
First Published - March 14, 2024 | 3:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement