facebookmetapixel
Advertisement
होर्मुज में बारूदी सुरंगों का जाल: समंदर की सुरक्षा और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर यह क्यों है एक गंभीर खतरा?Gen Z का गुस्सा? राघव चड्ढा का BJP में जाना युवाओं को नहीं आया रास, 24 घंटे में घटे 14 लाख फॉलोअर्स!IDFC First Bank Q4 Results: नेट प्रॉफिट ₹319 करोड़ पर पहुंचा, ₹NII 15.7% बढ़कर 5,670 करोड़ के पारSBI vs ICICI vs HDFC Bank: 20 साल के लिए लेना है ₹30 लाख होम लोन, कहां मिलेगा सस्ता?‘पोर्टेबल KYC से बदलेगा निवेश का अंदाज’, वित्त मंत्री ने SEBI को दिया डिजिटल क्रांति का नया मंत्रबीमा लेते वक्त ये गलती पड़ी भारी, क्लेम रिजेक्ट तक पहुंचा सकती है सच्चाई छुपानाआसमान से बरस रही आग! दिल्ली से लेकर केरल तक लू से लोग परेशान, IMD ने जारी की नई चेतावनीपेटीएम की दोटूक: RBI की कार्रवाई का बिजनेस पर कोई असर नहीं, कामकाज पहले की तरह चलता रहेगाअमेरिका में बड़ा बवाल! H-1B वीजा पर 3 साल की रोक का बिल पेश, भारतीय प्रोफेशनल्स पर असर की आशंकाUpcoming Rights Issue: अगले हफ्ते इन 4 कंपनियों के शेयर सस्ते में खरीदने का मौका, चेक करें पूरी लिस्ट

प्रधानमंत्री मोदी दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे

Advertisement
Last Updated- April 22, 2023 | 4:02 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार से दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए सात शहरों की यात्रा करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मोदी सोमवार से 36 घंटों में सात शहरों में 5,300 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करेंगे और आठ कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि मोदी मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी लौटने से पहले मध्य भारत में दिल्ली से मध्य प्रदेश, फिर दक्षिण में केरल, इसके बाद पश्चिम में केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव की यात्रा करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दिल्ली से खजुराहो जायेंगे और लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे और फिर राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रीवा जायेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद, वह वापस खजुराहो आयेंगे और आने-जाने की यात्रा में लगभग 280 किमी की दूरी तय करेंगे, और फिर ‘युवम कॉन्क्लेव’ में शामिल होने के लिए लगभग 1,700 किमी की यात्रा कर कोच्चि पहुचेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह, मोदी लगभग 190 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए कोच्चि से तिरुवनंतपुरम की यात्रा करेंगे, जहां वह एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने बताया कि वहां से प्रधानमंत्री सूरत होते हुए सिलवासा जायेंगे और लगभग 1,570 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

उन्होंने बताया कि सिलवासा में मोदी ‘नमो’ चिकित्सा कॉलेज जायेंगे और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद मोदी देवका समुद्री तट के उद्घाटन के लिए दमन जाएंगे, जिसके बाद वह लगभग 110 किमी की दूरी तय कर सूरत जाएंगे। सूरत से, मोदी वापस दिल्ली जायेंगे।

Advertisement
First Published - April 22, 2023 | 4:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement