facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

प्रधानमंत्री मोदी ने हावड़ा-एनजेपी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई

Advertisement
Last Updated- December 30, 2022 | 1:25 PM IST
Modi flags off Vande Bharat
PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज कोलकाता पहुंचना था लेकिन शुक्रवार को ही सुबह उनकी मां हीराबेन का निधन हो गया।

गांधीनगर के मुक्ति धाम में प्रधानमंत्री की मां का अंतिम संस्‍कार किया गया। अंतिम संस्कार के बाद प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से अहमदाबाद से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर कोलकाता में राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित थे।

वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा और पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ेगी। अधिकारियों ने कहा कि नीले-सफेद रंग की यह ट्रेन 7 घंटे 45 मिनट में 564 किमी की दूरी तय करेगी। इससे इस मार्ग पर अन्य ट्रेनों की तुलना में यात्रा के समय में तीन घंटे की बचत होगी। इसके तीन स्टेशन बारसोई, मालदा और बोलपुर होंगे। अत्याधुनिक ट्रेन में 16 डिब्बे हैं। यह अत्याधुनिक सेमी हाई स्पीड गाड़ी उत्कृष्ट यात्री सुविधाओं से लैस है। गाड़ी दोनों दिशाओं में आते-जाते समय मालदा टाउन, बारसोई और किशनगंज स्टेशनों पर रुकेगी। आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त वंदे भारत एक्सप्रेस को नियमित यात्रियों, चाय उद्योग से जुड़े अधिकारियों और उत्तरी बंगाल और सिक्किम में हिमालयी क्षेत्र की यात्रा करने वाले पर्यटकों द्वारा पसंद किए जाने की संभावना है।

कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री बनर्जी ने इस अवसर पर मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘आपकी मां हमारी भी मां हैं।’’ इससे पहले, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मोदी जिन पांच रेल परियोजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं उनमें से चार पर काम रेल मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान शुरू किया गया था। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय गंगा परिषद की दूसरी बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।

Advertisement
First Published - December 30, 2022 | 12:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement