facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

PM मोदी ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए मल्टीलेटरल डेवलपमेंट बैंकों को मजबूत करने का आह्वान किया

Advertisement
Last Updated- February 24, 2023 | 11:58 AM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों विशेषकर जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए शुक्रवार को बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की जी20 बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए स्थिरता, भरोसा और वृद्धि प्रदान करना समूह के लिए बहुत अधिक आवश्यक है।

भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत पहला महत्वपूर्ण कार्यक्रम वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की यह बैठक है। मोदी ने कहा, ‘‘वैश्विक वित्त एवं अर्थव्यवस्था का प्रतिनिधित्व आप ऐसे समय कर रहे हैं जब दुनिया गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही है।

कोविड-19 महामारी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को जो झटका दिया है वह एक सदी में एक बार होने वाला घटनाक्रम है। इसके बाद के प्रभावों से अनेक देश, विशेषकर विकासशील अर्थव्यवस्थाएं अब भी उबर नहीं पाई हैं। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भू-राजनीतिक तनाव भी बढ़ रहा है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व की जनसंख्या आठ अरब को पार कर चुकी है लेकिन ऐसा लग रहा है कि सतत विकास लक्ष्यों को लेकर प्रगति धीमी पड़ रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन और ऋण के उच्च स्तरों जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने की खातिर हमें बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करना होगा और इसके लिए हमें मिलकर काम करना होगा।’’ मोदी ने यह भी कहा कि भविष्य को लेकर भारत के उपभोक्ता तथा उत्पादक आश्वस्त एवं आशावादी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि आप समान सकारात्मक भावना को वैश्विक अर्थव्यवस्था तक पहुंचाने में सक्षम होंगे।’

Advertisement
First Published - February 24, 2023 | 11:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement