facebookmetapixel
Advertisement
ईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेत

Pahalgam Terror Attack: FM सीतारमण ने बीच में छोड़ा 11 दिन का अमेरिका- पेरू दौरा, पहलगाम आतंकी हमले पर जताया दुख

Advertisement

सीतारमण IMF और WB की ‘वसंतकालीन बैठक’ और G-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका-पेरू की 11 दिवसीय यात्रा पर थीं।

Last Updated- April 23, 2025 | 12:11 PM IST
Nirmala Sitharaman

Pahalgam Terror Attack: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले के मद्देनजर अमेरिका की अपनी आधिकारिक यात्रा को छोटा कर दिया है। ‘मिनी स्विट्ज़रलैंड’ के नाम से प्रसिद्ध बैसरन घाटी में हुए इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे। बता दें कि सीतारमण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय ‘सुरक्षा पर मंत्रिमंडलीय समिति’ का हिस्सा हैं। मोदी ने अपनी दो दिवसीय सऊदी अरब यात्रा को छोटा कर दिया और बुधवार सुबह नई दिल्ली पहुंच गए।

वित्त मंत्री जल्द से जल्द भारत लौट रही

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिका-पेरू की अपनी आधिकारिक यात्रा को बीच में ही रोक रही हैं। इस कठिन और दुखद समय में अपने लोगों के साथ रहने के लिए वह जल्द से जल्द उपलब्ध विमान से भारत वापस आ रही हैं।” सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक की ‘वसंतकालीन बैठक’ और G-20 सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों (FMCBG) की बैठक में भाग लेने के लिए 20 अप्रैल से अमेरिका और पेरू की 11 दिवसीय यात्रा पर थीं।

Also read: Pahalgam Attack के बाद एयरलाइनों को सरकार की सख्त हिदायत, श्रीनगर रूट पर न बढ़ाएं किराया

‘दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं’- सीतारमण

अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। हमले में कई अन्य घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो विदेशी (संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल से) और दो स्थानीय लोग शामिल हैं। हमले की निंदा करते हुए सीतारमण ने कहा कि ‘दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं’। उन्होंने कहा, “मैं आतंकवादी हमले की निंदा करता हूं। सभी पीड़ित परिवारों और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - April 23, 2025 | 12:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement