facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

Noida International Airport का काम तेजी से बढ़ रहा आगे, अगले साल से संचालन शुरू होगा: अधिकारी

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि फरवरी-2024 से अभ्यास के तौर पर उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा।

Last Updated- December 16, 2023 | 1:46 PM IST
Airport
Representative Image

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तेजी से जारी निर्माण कार्य की मदद से इसके निर्धारित समय पर तैयार हो जाने और अगले साल से यहां विमान संचालन शुरू हो जाने की उम्मीद है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि फरवरी-2024 से अभ्यास के तौर पर उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने हवाई अड्डे पर निर्माण कार्य का शुक्रवार को निरीक्षण करने के बाद संयुक्त समन्वय समिति की पांचवीं बैठक में कहा कि हवाई अड्डे पर निर्माण काम निर्धारित समय पर पूरा हो जाने की उम्मीद है और इस महत्वपूर्ण परियोजना को समय पर पूरा करने को लेकर सरकार गंभीर है।

बैठक में हवाई अड्डे के निर्माण से जुड़े अधिकारियों ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी और यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य में लगाई जाने वाली मशीनरी के साथ-साथ परियोजना में कार्यरत मानव संसाधन बढ़ाया गया है, ताकि निर्माण समय से पूरा हो सके।

बैठक में केंद्रीय एजेंसियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Advertisement
First Published - December 16, 2023 | 10:58 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement