facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

MP: सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, मिलेगा केंद्र के समान डीए

Advertisement

जनवरी से जून तक के बढ़े हुए महंगाई भत्ते का बकाया यानी एरियर तीन समान किस्तों में दिया जाएगा।

Last Updated- July 14, 2023 | 4:57 PM IST
Youth Mahapanchayat

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को भी अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह 42 फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शुक्रवार को इस संबंध में घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2023 से मिलेगा और जुलाई माह वेतन के साथ इसकी शुरुआत होगी। जनवरी से जून तक के बढ़े हुए महंगाई भत्ते का बकाया यानी एरियर तीन समान किस्तों में दिया जाएगा।

केंद्र के समान 42% महंगाई भत्ता जनवरी से ही मिलेगा

मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, ‘हमारी सरकार हमेशा से कर्मचारी हितैषी सरकार रही है। कर्मचारियों के हित में हमने अनेक क्रांतिकारी फैसले किए हैं। पिछले दिनों मैंने घोषणा की थी कि हम राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई-भत्ता देंगे, इसी तारतम्य में हमने फैसला किया है कि केंद्र के समान 42% महंगाई भत्ता जनवरी से ही देंगे।

जनवरी से लेकर जून 2023 तक महंगाई भत्ते का एरियर तीन समान किस्तों में दिया जाएगा। वह सारे कर्मचारी, जो छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं, उनके महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि की जाएगी। साथ ही जिन कर्मचारियों ने जुलाई 2023 तक सेवा के 35 वर्ष पूरे कर लिए हों, उन सबको चतुर्थ समयमान वेतनमान दिया जाएगा।’

गौरतलब है कि प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों को अभी 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। जबकि, केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी 2023 से 42 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। सरकार के इस कदम से प्रदेश सरकार के लगभग 7.5 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

Advertisement
First Published - July 14, 2023 | 4:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement